Balochistan News : अब घिर गया पाकिस्तान... BLA ने क्वेटा पर किया कब्जा, पाकिस्तानी सेना ने खोया नियंत्रण
BLA captures Quetta : पाकिस्तानी सेना ने क्वेटा से हाथ खींच लिए हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना को क्वेटा से बाहर निकला दिया है। BLA ने क्वेटा पर नियंत्रण का दावा किया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
Baloch Liberation Army : भारत को छोड़कर पाकिस्तान ने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है। एक तरफ भारत पाकिस्तान में घुसकर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है, तो दूसरी तरफ पाकिस्तानी सेना को Baloch Liberation Army (BLA) ने घेर लिया है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान सेना को आगे-आगे कर लिया है। खबर है कि पाकिस्तान ने बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा (Quetta) से अपने नियंत्रण खो दिया है।
बलूच लिबरेशन आर्मी ने क्वेटा में पाकिस्तान आर्मी के कैंपों पर जोरदार हमले किए हैं। BLA ने क्वेटा पर कब्जा करने का दावा किया है। पाकिस्तान अब चौतरफा घिर गया है। भारत ने पाकिस्तान को अपनी सीमा पर घेर लिया है। खैबर पख्तूनख्वा में तहरीक-ए तालिबान पाकिस्तान (TTP) हमलावार है और बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पसीने छुड़ाए हुए हैं।
- खैबर पख्तूनख्वा - TTP का हमला
- बलूचिस्तान- BLA का अटैक
- PoK- भारत की घेरेबंदी
- अरब सागर - इंडियन नेवी ने घेरा
पाकिस्तानी सेना को बनाया निशाना
बलूचिस्तान के राजधानी क्वेटा में पाकिस्तानी सेना पर BLA ने सिलसिलेवार हमले किए हैं। पाकिस्तानी सेना के फ्रंटियर कोर मुख्यालय को हथियारबंद लोगों ने निशाना बनाया है। खबर है कि कई विस्फोटों के बाद गोलीबारी हुई है। क्वेटा के जंगल बाग के कंबरानी रोड पर अज्ञात लोगों ने पाकिस्तानी सेना के कैप्टन सफर खान चेक पोस्ट को निशाना बनाया है। यहां कम से कम दो विस्फोट किए गए हैं। इसके अलावा क्वेटा के किरानी रोड पर हजारा टाउन में भी पाकिस्तानी सेना की पोस्ट को हथियारबंद लोगों ने निशाना बनाया। यहां भी कई विस्फोटों और गोलीबारी की आवाज सुनाई दी है।
कलात और मंगोचेर में कब्जे का दावा
इससे पहले बलूच लिबरेशन आर्मी ने बलूचिस्तान के कलात और मंगोचेर शहर पर अपने कब्जे का दावा किया था। दावा किया गया था कि BLA के डेथ स्क्वॉड ने सरकारी परिसरों पर कब्जा कर लिया है। कुछ सैन्य और सरकारी अधिकारियों को बंधक भी बनाया है। यह दावा BLA द्वारा हाल ही में किए गए हमलों के बाद किया गया था। जिसमें एक IED हमला भी शामिल था, इस हमले में 10 पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मारे गए थे।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 9 May 2025 at 00:28 IST