अपडेटेड 29 April 2025 at 08:24 IST

Pahalgam Terror Attack: भारत ने UN में पाकिस्तान को लगाई लताड़, कहा- दुष्ट देश वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत ने पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र में जमकर लताड़ लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान आतंकियों को प्रशिक्षण के लिए धन देता है।

Ambassador Yojna Patel | Image: ANI

पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद भारत पाकिस्तान को चौतरफा घेर रहा है। भारत पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। अब भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। UN में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि योजना पटेल ने पहलगाम आतंकी हमले का मुद्दा उठाते हुए हुए कहा कि पाकिस्तान आतंकियों को प्रशिक्षण के लिए धन देता है।

 

पहलगाम आतंकी हमले की विश्व के कई देशों ने निंदा की है और आतंक के खिलाफ भारत के साथ खड़ा है। इस कड़ी में भारत ने पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र में जमकर सुनाया और उसके कृत्यों की आलोचना की। संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि राजदूत योजना पटेल ने कहा, पहलगाम आतंकवादी हमला 2008 में हुए 26/11 के मुंबई हमलों के बाद से नागरिकों की सबसे बड़ी संख्या को दर्शाता है। दशकों से सीमा पार आतंकवाद का शिकार होने के कारण भारत इस तरह के कृत्यों के पीड़ितों, उनके परिवारों और समाज पर पड़ने वाले दीर्घकालिक प्रभाव को अच्छी तरह समझता है।

UN में भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़

योजना पटेल ने आगे कहा, भारत जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के बाद दुनिया भर के नेताओं और सरकारों द्वारा दिए गए स्पष्ट समर्थन और एकजुटता की गहराई से सराहना करता है। यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता का प्रमाण है। आतंकवाद के सभी रूपों की स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए। आतंकवाद के पीड़ितों के संघ (VoTAN) की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत का मानना ​​है कि आतंकवाद के प्रति वैश्विक प्रतिक्रिया को मजबूत करने के लिए VoTAN जैसी पहल आवश्यक हैं, यह सुनिश्चित करते हुए कि पीड़ित हमारे सामूहिक प्रयासों के केंद्र में रहें।

पाकिस्तान आतंकियों को प्रशिक्षण के लिए पैसे देता है-योजना पटेल

संयुक्त राष्ट्र में योजना पटेल ने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने आतंकवादियों को प्रशिक्षण देने और उन्हें धन मुहैया कराने की बात स्वीकार की है। बिना नाम लिए अपने संबोधन में भारत ने कहा,यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक विशेष प्रतिनिधिमंडल ने इस मंच का दुरुपयोग करने और उसे कमजोर करने, दुष्प्रचार करने और भारत के खिलाफ निराधार आरोप लगाने का विकल्प चुना है।

यह भी पढ़ें: 'जोकर का नाम मत लो...', शाहिद के बेहूदा बयान पर फूटा ओवैसी का गुस्सा

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 29 April 2025 at 08:12 IST