Pahalgam Attack: लंदन की सड़कों पर 'भारत माता की जय' की गूंज, खालिस्तानी और पाक समर्थकों के खिलाफ भारतीय समुदाय ने दिखाया दम

लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर जहां एक तरफ खालिस्तानी और पाकिस्तानी समर्थकों ने भारत के खिलाफ प्रदर्शन किया।

लंदन में भारतीय समुदाय का प्रदर्शन | Image: x/ @AskAnshul

लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर जहां एक तरफ खालिस्तानी और पाकिस्तानी समर्थकों ने भारत के खिलाफ प्रदर्शन किया, वहीं बड़ी संख्या में जुटे भारतीय समुदाय के लोगों ने भी एक सुर में देश के पक्ष में हुंकार भरी। हाथों में तिरंगा, होठों पर भारत माता की जय के नारे और आंखों में आक्रोश लेकर प्रदर्शन किया गया, यह प्रदर्शन सिर्फ विरोधियों को जवाब नहीं, एक स्पष्ट संदेश था कि भारतीय प्रवासी आतंक और देश विरोधी ताकतों के सामने कभी नहीं झुकेंगे।

प्रदर्शनकारियों ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए आतंकवाद के विरुद्ध कड़ा संदेश दिया है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले का देश से लेकर विदेश तक में विरोध हो रहा है। भारतीय लोगों में इस आतंकी हमले को लेकर भारी आक्रोश है। सभी देशवासी और अप्रवासी भारतीय हमले के जिम्मेदार आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं कुछ भारत विरोधी तत्व पहलगाम हमले से खुश हैं।

भारतीयों ने जय हिंद के नारे लगाए 

लंदन में पाकिस्तानियों और खालिस्तानियों का एक समूह भारत विरोध प्रदर्शन कर रहा था। मगर तब काफी संख्या में वहां भारतीय अप्रवासी पहुंच गए और खालिस्तानियों और पाकिस्तानियों का जमकर विरोध किया। भारतीयों ने वंदे मातरम और जय हिंद के नारे लगाए।

देखते ही देखते ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग के सामने भारतीय समुदाय के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए और उन्होंने उच्चायोग के बाहर मौजूद खालिस्तानी और पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों के एक समूह द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन का भारी विरोध किया। अप्रवासी भारतीयों ने खालिस्तानियों और पाकिस्तानियों के खिलाफ और भारत के प्रति एकजुटता और समर्थन दिखाया। इससे खालिस्तानी और पाकिस्तानी भाग खड़े हुए।

भारतीय प्रवासियों ने आतंकवाद की निंदा की 

भारतीय प्रवासियों ने आतंकवाद की निंदा करते हुए नारे लगाए और जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के जिम्मेदार आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रवासी भारतीयों के एक समूह ने कहा, "हम भारत और प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन करने के लिए एकत्र हुए हैं। निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही है। मुझे नहीं पता कि खालिस्तानी लोग उनका (आतंकियों का) समर्थन क्यों कर रहे हैं। अगर आप इतिहास देखें तो सिखों ने भारत के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है।

यह भी पढ़ें : दुश्मनों के होश उड़ाने वाले ध्रुव हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने की मिली परमिश

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 1 May 2025 at 21:17 IST