New Zealand: राष्ट्रपति मुर्मू वेलिंगटन पहुंचीं, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी के विस्तार पर होगी बातचीत
New Zealand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वेलिंगटन पहुंचीं हैं, बताया जा रहा है कि भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी के विस्तार पर न्यूजीलैंड में जरूरी बातचीत होगी।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
India and New Zealand News: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी है कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू न्यूजीलैंड की राजकीय यात्रा पर वेलिंगटन पहुंचीं हैं। भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए न्यूजीलैंड के नेतृत्व के साथ वहां बेहद जरूरी बातचीत होगी।
राष्ट्रपति मुर्मू को दिया गया रॉयल गार्ड ऑफ ऑनर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को वेलिंगटन के गवर्नमेंट हाउस में पारंपरिक माओरी पोव्हिरी समारोह में सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को रॉयल गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया है। न्यूजीलैंड में आठ साल बाद किसी भारतीय राष्ट्रपति की यात्रा हो रही है। क्योंकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की न्यूजीलैंड यात्रा आठ साल बाद हो रही है।
न्यूजीलैंड में भारतीय प्रवासियों की संख्या 3 लाख
मुर्मू ऑकलैंड में एक सामुदायिक स्वागत समारोह में भी शामिल होंगी, जहां वह भारतीय प्रवासियों और फ्रेंड्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत करेंगी। न्यूजीलैंड में भारतीय प्रवासियों की संख्या लगभग 3,00,000 है जबकि कुल आबादी 58 लाख से ज्यादा है।
भारत को विशेष श्रेंणी में रखता है न्यूजीलैंड
विदेश मंत्रालय के अनुसार न्यूजीलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों के लिए भारत को विशेष श्रेंणी में रखा है। न्यूजीलैंड भारत को रक्षा और सुरक्षा और समग्र द्विपक्षीय व्यापार, निवेश, लोगों से संपर्क आदि के मामले में एक प्रमुख भागीदार के रूप में मान्यता देता है। प्रवासी भारतीय समुदाय न्यूजीलैंड के समाज में बहुत अच्छी तरह से घुला-मिला है और दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु के रूप में काम करता है।
न्यूजीलैंड में पढ़ते हैं 8 हजार भारतीय
विदेश मंत्रालय ने कहा कि शिक्षा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में एक बड़ी भूमिका निभाती है। न्यूजीलैंड में लगभग 8,000 भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति वेलिंगटन में एक अंतरराष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन को संबोधित करेंगी, जहां भारत मुख्य अतिथि देश है। न्यूजीलैंड का दौरा संपन्न होने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू तिमोर-लेस्ते की यात्रा करेंगी।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 8 August 2024 at 07:50 IST