Nepal Flood: भारत की खास टनल रेस्क्यू टीम ने नेपाल में संभाला मोर्चा, नेपाली सेना के साथ जॉइंट सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Nepal Floods: नेपाल जल प्रलय के बीच भारत की एक खास टनल रेस्क्यू टीम ने नेपाली सेना के साथ मिलकर अहम हाइड्रोपावर टनल साइट्स पर जॉइंट सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। टीम ने आज चिलिमे और लांगटांग इलाके में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाई।

Nepal Floods: नेपाल में बाढ़ त्रासदी के बीच भारतीय टनल रेस्क्यू टीम ने संभाला मोर्चा | Image: ANI

Nepal Floods: नेपाल बाढ़ त्रासदी में भारत ने शुरू से ही नेपाल का साथ दिया है। इस बीच सोमवार को विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत की एक खास टनल सर्च और रेस्क्यू टीम, नेपाली आर्मी के साथ मिलकर काम कर रही है और नेपाल में आपदा से प्रभावित हाइड्रोपावर टनल साइट्स पर लगातार बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

भारत की एक खास टनल सर्च और रेस्क्यू टीम ने कल नेपाली आर्मी के साथ मिलकर नेपाल के चिलिमे और लांगटांग इलाकों में ज़रूरी हाइड्रोपावर टनल साइट्स पर जॉइंट सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन किया। नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने कहा चिलिमे और लांगटांग क्षेत्र में स्थित पनबिजली सुरंग स्थलों पर भारत से आई विशेष सुरंग खोज एवं बचाव अभियान दल ने नेपाली सेना के दल के साथ मिलकर काम किया।

भारत की खास टनल रेस्क्यू टीम ने संभाला मोर्चा

भारत की खास टनल सर्च और रेस्क्यू टीम की तैनाती ऐसे समय में हुई है जब सुरक्षा बल त्रिशूली बेसिन में आई भयानक बाढ़ के बाद बाढ़ से प्रभावित अंडरग्राउंड पावरहाउस और टनल में फंसे मजदूरों तक पहुंचने की कोशिशें तेज कर रहे हैं। 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा, "भारत की टनल रेस्क्यू टीम आज चिलिमे और लांगटांग इलाकों में हाइड्रोपावर टनल साइट्स पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में नेपाली सेना के साथ शामिल हुई।"

भारतीय रेस्क्यू टीम स्पेशल टेक्निकल टूल्स से लैस

काठमांडू में भारतीय दूतावास ने एक ऑफिशियल बयान में कहा, "भारत की टनल रेस्क्यू टीम ने आज चिलिमे और लांगटांग इलाके में हाइड्रोपावर टनल साइट्स पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन करने के लिए नेपाली आर्मी की टीम के साथ काम किया। टीम नेपाली आर्मी के साथ मिलकर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखेगी।"

August 30, 2026

अभी तक 15 लोगों को बचाया गया

अधिकारियों के मुताबिक, कल एक हाइड्रोपावर साइट से 15 लोगों को बचाया गया, जिनमें पांच चीनी और सात भारतीय नागरिक शामिल हैं। डेटा से पता चला है कि इस आपदा में लगभग 4,247 लोग लापता हैं, जबकि अब तक 10,451 लोगों को बचाया गया है। सबसे ज्यादा लाशें चितवन में मिली हैं, जहां अलग-अलग तरह के इंसानों के अवशेष समेत 272 लोगों के मारे जाने की खबर है।

मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हुई

नेपाल की नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) के सोमवार को जारी लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, नेपाल में अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या 788 से बढ़कर 903 हो गई है। चितवन में  272 लोगों के मारे जाने की खबर है।

नवलपरासी (ईस्ट) में 207 मौतें हुई हैं, इसके बाद नवलपरासी (वेस्ट) में 151, नुवाकोट में 95, गोरखा में 62, धाडिंग में 55, तनहुन में 37 और रसुवा में 24 मौतें हुई हैं। लापता लोगों में 25 नेपाल पुलिस के जवान, 45 नेपाल आर्मी के जवान, 13 आर्म्ड पुलिस फोर्स के जवान, 15 कस्टम ऑफिस के जवान और तीन इमिग्रेशन ऑफिस के जवान शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Nepal Flood: नेपाल बाढ़ त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 903, हजारों लापता, अपनों की तलाश में भटक रहें लोग; दर्दनाक तस्वीरें देख सहमी दुनिया

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 31 August 2026 at 20:22 IST