अपडेटेड 12 March 2026 at 21:43 IST
'खाड़ी देशों पर हमला जारी रहेगा, वो अमेरिकी ठिकाने बंद करें', ईरान के सुप्रीम लीडर बनने के बाद मोजतबा खामेनेई का पहला बयान, क्या-क्या कहा?
Mojtaba Khamenei: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग 13वें दिन में प्रवेश कर गया है। दोनों ओर से ताबड़तोड़ हमले अब भी जारी हैं। इस बीच ईरान के सुप्रीम लीडर बनने के बाद मोजतबा खामेनेई का पहला बयान आया है।
Mojtaba Khamenei: मिडिल ईस्ट में तनाव अब भी जारी है। अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग का आज 13वां दिन है। दोनों ओर से हमले जारी हैं। वहीं, अमेरिका-इजरायल और ईरान में युद्ध ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचाकर रख दिया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जंग का नया अखाड़ा बन गया है।
इस बीच ईरान के सुप्रीम लीडर बनने के बाद मोजतबा खामेनेई का पहला बयान आया है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने युद्ध पर अपना पहला बयान जारी करते हुए कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने के दबाव का इस्तेमाल किया जाना चाहिए और ईरान द्वारा खाड़ी देशों पर हमले जारी रहेंगे। यह बयान तब आया है, जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के चलते दुनिया भर में अर्थव्यवस्था पर लगातार बुरा असर पड़ रहा है।
खाड़ी देशों पर हमले जारी रहेंगे-मोजतबा खामेनेई
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने युद्ध पर अपना पहला बयान जारी करते हुए कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को बंद करना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि ईरान द्वारा खाड़ी के देशों पर हमले जारी रहेंगे। मोजतबा खामेनेई ने यह भी कहा कि अमेरिका को खड़ी देशों में सैन्य ठिकानों को बंद करेंगे होंगे। आगे उन्होंने कहा अमेरिका द्वारा दी गई सुरक्षा "झूठ के सिवा कुछ नहीं" है। हालांकि, मोजतबा खामेनेई ने यह संदेश कैमरे पर नहीं, बल्कि गुप्त तरीके से दिया।
मुल्क अपने शहीदों के खून का बदला लेगा-मोजतबा खामेनेई
मोजतबा खामेनेई ने अपने पहले संदेश में एक स्कूल पर हुए हमले में मारे गए लोगों समेत युद्ध में मारे गए लोगों का बदला लेने का संकल्प जताया। मोजतबा खामेनेई ने आगे कहा कि मुल्क अपने शहीदों के खून का बदला लेगा।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना जंग का नया अखाड़ा
मिडिल ईस्ट बढ़ते तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जंग का नया अखाड़ा बन गया है। ईरान ने कई बार यह संकेत दिया है कि अगर अमेरिका और इजरायल उस पर हमले जारी रखते हैं तो ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर हमला जारी रखेगा। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बढ़ते तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसका असर दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। कई देशों में कच्चे तेल से लेकर LPG के दाम आसमान छू रहे हैं।
अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का 13वां दिन
अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध को शुरू हुए 13 दिन हो गए हैं। इस जंग की शुरुआत 28 फरवरी को तब हुई जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर संयुक्त हमला किया। युद्ध का दायरा तब फैल गया जब हमलों में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए। इसके बाद ईरान की ओर से भी पलटवार किया गया है। जंग की चपेट में मिडिल ईस्ट भी आ गया और हालात बिगड़ने लगे। अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद अब ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई को बनाया गया है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 12 March 2026 at 21:42 IST