रूस में बड़ा विमान हादसा, हवा में आग लगने के बाद क्रैश हुआ मिलिट्री एयरक्राफ्ट, प्लेन में सवार सभी 17 जवानों की मौत

दक्षिणी रूस में एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 17 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, An-12 सैन्य विमान एक स्थानीय हवाई अड्डे के पास, यागुनोवो गांव के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

रूस में बड़ा विमान हादसा, हवा में आग लगने के बाद क्रैश हुआ मिलिट्री एयरक्राफ्ट, प्लेन में सवार सभी 17 जवानों की मौत | Image: AP

दक्षिणी रूस में एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 17 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, An-12 सैन्य विमान एक स्थानीय हवाई अड्डे के पास, यागुनोवो गांव के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुआ। स्थानीय अधिकारियों और रूस के सरकारी चैनल 'रेन टीवी' के अनुसार, 17 नवंबर को रूस का एक An-12 सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 17 लोगों की मौत हो गई।

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान किन परिस्थितियों में और किस वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ। प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं, लेकिन हादसे से जुड़े अन्य विवरण अभी सामने नहीं आ सके हैं। विशेषज्ञों की टीम द्वारा मामले की जांच शुरू किए जाने की संभावना है।

नेशनल गार्ड के जवानों को किया गया तैनात

गवर्नर सेरेड्यूक ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर एक इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेंटर बनाया गया है। मौके पर मेडिकल टीम, पुलिस, आपातकालीन सेवाओं और नेशनल गार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। फिलहाल विमान के क्रैश होने की असली वजह सामने नहीं आ पाई है और मामले की जांच की जा रही है। एंटोनोव An-12 सोवियत समय का चार इंजन वाला सैन्य मालवाहक विमान है, जिसे 1950 के दशक में डिजाइन किया गया था। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से सैनिकों, सैन्य उपकरणों और सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए किया जाता है।

रूस के सैन्य विमान हाल के दिनों में प्रशिक्षण और आवाजाही के दौरान कई बार दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। इससे पहले अक्टूबर में भी बाल्टिक सागर के पास स्थित कैलिनिनग्राद क्षेत्र में एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान रूस का Su-30 फाइटर जेट क्रैश हो गया था।

इसे भी पढ़ें- UP Election 2027: मायावती के 'कोर वोट बैंक' की तीन तरफा घेराबंदी, अखिलेश-चंद्रशेखर और चिराग पासवान की बिसात में कौन मारेगा बाजी?

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 17 November 2026 at 22:55 IST