VIDEO- ये जंग कब खत्म होगी...लेबनान में नरसंहार देख फूट-फूटकर रोईं पूर्व पोर्न स्‍टार मिया खलीफा; अमेरिका-इजरायल को बता दिया आतंकी देश

लेबनानी-अमेरिकी मीडिया हस्ती और पूर्व पोर्न एक्‍ट्रेस मिया खलीफा ने लेबनान में हो रही हिंसा पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो साझा करते हुए उन्होंने वहां के हालात को भयावह और चिंताजनक बताया।

VIDEO- ये जंग कब खत्म होगी...लेबनान में नरसंहार देख फूट-फूटकर रोईं पूर्व पोर्न स्‍टार मिया खलीफा; अमेरिका-इजरायल को बता दिया आतंकी देश | Image: Instagram/Video grab

लेबनानी-अमेरिकी मीडिया हस्ती और पूर्व पोर्न एक्‍ट्रेस मिया खलीफा ने लेबनान में हो रही हिंसा पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो साझा करते हुए उन्होंने वहां के हालात को भयावह और चिंताजनक बताया। वीडियो में रोते हुए मिया ने कहा कि उन्होंने खुद हमलों की भयानकता अपनी आंखों से देखी है और इसे खुलेआम आतंकवाद से जोड़ा।

मिया के वीडियो में उनकी बेबसी साफ झलक रही है। वो बोलते-बोलते रो पड़ीं। इंस्‍टाग्राम पर डाले गए वीडियो के पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा ''यह आतंकवाद से कम नहीं है, जिसे दो ऐसे देशों ने अंजाम दिया है जिनके युद्ध अपराध एक समान हैं। अमेरिका और इजराइल आतंकवादी, फासीवादी राज्य हैं, और एक दिन द हेग में दोनों पर मुकदमे चलेंगे।''

वीडियो में मिया खलिफा ने और क्या कहा?

इसके अलावा मिया खलीफा ने वीडियो में कहा, ''हम सोशल मीडिया पर सबसे भयानक चीजें देख रहे हैं, हम नरसंहार देख रहे हैं। 10 मिनट में इन लोगों ने रिहायशी घरों, स्कूलों और अस्पतालों में 160 एयरस्ट्राइक्स की हैं। ये तब है जब सीजफायर की बात हुई है।'' इसके बाद फूट फूटकर रोने लगीं। बता दें कि अमेरिका ने बेरूत में हमला किया और मिया बेरूत की ही रहने वाली हैं। मिया साफ तौर पर ईरान के समर्थन में हैं।

अपने देश की तबाही देख रही हूं और...

वीडियो में मिया ने इसे निजी मामला बताते हुए कहा कि लेबनान उनकी जन्मभूमि है। एक ओर वे अपने देश की तबाही देख रही हैं, दूसरी ओर वैश्विक व्यवस्था का हिस्सा होने के नाते खुद को आंशिक रूप से जिम्मेदार मानती हैं। उन्होंने दुनिया से सवाल किया कि अंतरिक्ष में प्रगति कर चुका मानव युद्ध रोकने में आज भी नाकाम क्यों है? वीडियो के अंत में लेबनानवासियों के लिए समर्थन जताते हुए मिया ने पूछा- यह सिलसिला कब थमेगा?

इसे भी पढ़ें- Iran Us Ceasefire: सीजफायर की उड़ रही धज्जियां... इजरायल ने किया लेबनान पर हमला तो ईरान का फूटा गुस्सा, फिर कर दिया होर्मुज बंद का ऐलान?

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 9 April 2026 at 16:22 IST