अपडेटेड 14 January 2024 at 10:40 IST

छोटे देश हैं तो हमें धमकाने का लाइसेंस नहीं मिला, चीन से लौटते ही मालदीव के राष्ट्रपति ने उगला जहर

India vs Maldives: चीन से लौटने के बाद मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने जहर उगल दिया है।

चीन से लौटने के बाद मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू | Image: AP

Maldives vs India: मालदीव बनाम भारत विवाद के बीच राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (Mohammed Muizzu) अपने पांच दिवसीय चीन (Mohammed Muizzu Returns from China) यात्रा से वापस आ चुके हैं। एक तरफ भारत (India) के लोगों ने मालदीव को बायकॉट (Boycott Maldives) करने का ट्रेंड चला दिया तो वहीं दूसरी ओर वापस आते ही मालदीव के राष्ट्रपति का बड़ा बयान सामने आया है।

खबर में आगे पढ़ें:

  • मालदीव के राष्ट्रपति का बड़ा बयान
  • क्या भारत के खिलाफ राष्ट्रपति मोइज्जू ने उगला जहर?
  • हमें धमकाने का लाइसेंस किसी को नहीं- मालदीव

चीन से वापस लौटने के बाद मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने 13 जनवरी, शनिवार को कहा "हम छोटे देश हो सकते हैं लेकिन इससे उन्हें हमें धमकाने का लाइसेंस नहीं मिल जाता।"

राष्ट्रपति मोइज्जू ने कहा, "हमारे पास हिंद महासागर में छोटे द्वीप हैं, हमारे पास 9 लाख वर्ग किमी का विशाल विशेष आर्थिक क्षेत्र (Special Economic Zone- SEZ) है। मालदीव इस महासागर के सबसे बड़े हिस्से वाले देशों में से एक है।"

उन्होंने भारत पर स्पष्ट रूप से कटाक्ष करते हुए कहा, "यह महासागर (हिंद) किसी विशिष्ट देश का नहीं है। यह महासागर इसमें स्थित सभी देशों का भी है। हम एक स्वतंत्र और संप्रभु राज्य हैं।"

चीन से लौटने के बाद आया राष्ट्रपति मुइज्जू का बयान

बता दें, 8 जनवरी से मालदीव के राष्ट्रपति पांच दिवसीय चीन यात्रा पर थे। और इस यात्रा से लौटने के बाद ही मालदीव के राष्ट्रपति की ओर से इस तरह का बयान सामने आया है। चीन को लेकर मालदीव राष्ट्रपति ने कहा कि चीन ने उनके देश के लिए 130 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता दी है। सहायता का बड़ा हिस्सा माले में सड़कों के पुनर्विकास पर खर्च किया जाएगा।

जब राष्ट्रपति मुइज्जू ने दिया था 'इंडिया आउट' का नारा

यूं तो उन तीन मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया गया है जिन्होंने भारत और भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह का जहर उगला। हालांकि अगर आपको राष्ट्रपति मुइज्जू के उस नारे के बारे में बताया जाए जो उन्होंने भारत के खिलाफ दिया था, तो आपको हैरानी नहीं होगी कि इन तीन मंत्रियों ने ऐसा क्यों कहा। दरअसल, सितंबर 2023 को मुइज्जू मालदीव के नए राष्ट्रपति बने और इसके बाद भारत के साथ रिश्तों में खटास आने लगी। ऐसा इसलिए क्योंकि जब राष्ट्रपति चुनाव के लिए मुइज्जू कैंपेन कर रहे थे तो इन्होंने इंडिया आउट का नारा दिया था। इसके बाद अब एक बार फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला गया है। वहीं इसका एक कारण ये भी माना जा रहा है कि मालदीव चीन के साथ अपनी नजदीकियां बढ़ाना चाहता है। वहीं चीन भारत और मालदीव के बीच इस स्थिति का पूरा लाभ उठाता दिख रहा है।

इसे भी पढ़ें: शीतलहर और घने कोहरे से बेहाल राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत, हिमाचल में सर्दी का बढ़ेगा सितम

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 14 January 2024 at 08:36 IST