Iran US War: 'अगर जिंदा रहना चाहते हैं तो हमारा इलाका छोड़ दें', बढ़ते तनाव के बीच ईरान की ट्रंप को सीधी चेतावनी, कहा- अब हमारे संकल्प की परीक्षा...

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर हमला कर दिया। अमेरिकी सेना ने अपने एक बयान में कहा कि ये हमले अपाचे हेलीकॉप्टर के गिराए जाने के जवाब में किए गए हैं। अब ईरान ने भी अमेरिका को पलटवार की चेतावनी दी है।

बढ़ते तनाव के बीच ईरान की ट्रंप को चेतावनी | Image: AP

मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के लिए बातचीत के बजाय टकराव चल रहा है। दोनों देश एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इजरायल और लेबनान के बीच भी बढ़ते संघर्ष से हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। ईरान ने अमेरिकी सेना के एक अपाचे हेलीकॉप्टर को ओमान तट के पास मार गिराया। इस हमले के जवाब में अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर हमला कर दिया। बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर सुरक्षित रहना चाहते हैं तो हमारे इलाके से चले जाएं।

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर हमले कर दिए हैं। अमेरिकी सेना ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि ये हमले होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अपने अपाचे हेलीकॉप्टर के गिराए जाने के जवाब में किए गए हैं। अमेरिका हेलिकॉप्टर के गिराए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बदले की आग में जल रहे थे। उन्होंने इस हमले के लिए ईरान को सीधे जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था कि अमेरिका इसका बदला जरूर लेगा। ट्रंप के बयान के कुछ घंटों बाद अमेरिकी सेना ने केशम द्वीप पर हमले शुरू कर दिए।

ईरान की अमेरिकी को चेतावनी

ईरान ने अमेरिकी कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। बढ़ते तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा, 'अगर अमेरिका अपने सैनिकों और हितों को सुरक्षित रखना चाहता है तो हमारे क्षेत्र से तुरंत बाहर चला जाए।' उन्होंने कहा कि ईरान की सेना किसी भी हमले या धमकी का जवाब देगी। याद रखें फारस की खाड़ी में घुसपैठ करने वाले बाहरी लोगों को इतिहास में बुरे नतीजों का सामना करना पड़ा है।

June 10, 2026

अमेरिका ने हमारे संकल्प की परीक्षा लेने का फैसला किया-ईरान

अराघची ने X पर एक पोस्ट में लिखा, "युद्ध के मैदान में हार के बावजूद, अमेरिका ने हमारे संकल्प की परीक्षा लेने का फैसला किया। हमारी शक्तिशाली सेना किसी भी हमले या धमकी का मुंहतोड़ जवाब देगी। अगर आप सुरक्षित रहना चाहते हैं तो हमारे क्षेत्र को छोड़ दें। फारस की खाड़ी का इतिहास घुसपैठ करने वाले बाहरी लोगों के बुरे अंजामों के कई किस्सों से भरा पड़ा है।"

June 9, 2026

 शांति समझौते को लगा बड़ा झटका

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बार-बार शांति समझौते की बात करने के बावजूद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर गश्त कर रहे अमेरिकी सेना के अत्याधुनिक अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। घटना में दोनों पायलट अपने आप को सुरक्षित बचाने में कामयाब रहे। फिर भी अमेरिकी सेना ने इस हमले का जवाब देते हुए ईरान के केशम द्वीप पर मिसाइल दाग दी।

यह भी पढ़ें: ईरान ने मार गिराया अमेरिका का अपाचे हेलिकॉप्टर, ट्रंप बोले- जवाब देंगे
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 10 June 2026 at 07:35 IST