भूकंप के झटकों से कांपी जापान की धरती, बिजली-पानी गायब, 20 से ज्यादा लोग घायल; जानिए क्या रही तीव्रता
जापान की धरती रविवार को सुबह-सुबह फिर एक बार भूकंप के झटकों से हिल उठी। भूकंप जापान की राजधानी टोक्यो में आया जिसकी तीव्रता 5.9 रही। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभी तक इस भूकंप से 20 से ज्यादा लोग घायल हुए।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
जापान की धरती रविवार को सुबह-सुबह फिर एक बार भूकंप के झटकों से हिल उठी। भूकंप जापान की राजधानी टोक्यो में आया जिसकी तीव्रता 5.9 रही। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभी तक इस भूकंप से 20 से ज्यादा लोग घायल हुए । अच्छी बात यह है कि इनमें अधिकतर लोगों को छोटी-मोटी चोट आई है।
बता दें कि भूकंप का केंद्र दक्षिणी इबाराकी प्रांत में 70 किलोमीटर की गहराई पर रहा रहा था। इस रिक्टर स्केल पर जापान में पहले भी कई बार भूकंप आ चुके हैं, इस कारण जापान में अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
बिजली, पानी के साथ ट्रेन भी हुई प्रभावित
हालांकि भूकंप के कारण टोक्यो में लगभग 460 घरों की बिजली कट गई। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में पानी की पाइप लाइन भी फटने से प्रभावित हुई। जापान सरकार ने मोबाइल फोन पर आपातकाल मैसेज कर लोगों को सूचना प्रदान की। जापान सरकार ने भूकंप से होने वाले नुकसान की जांच और आकलन करने के लिए एक टास्क फोर्स बनाई है।
इतना ही नहीं लोकल ट्रेन भी भूकंप के कारण कुछ देर तककी रु रही। रिपोर्ट के अनुसार भूकंप के चलते टोक्यो और नारिता एयरपोर्ट के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों और लोकल ट्रेनों के आवागमन में बाधा आई। हालांकि इस भूकंप का असर जापान की बुलेट ट्रेन पर नहीं पड़ा और वो इस भूकंप के दौरान भी सामान्य रूप से चलती रही।
भारत के लिए अच्छा संकेत
बुलेट ट्रेन का भूकंप के दौरान सामान्य रूप से चलना भारत के लिए अच्छे संकेत है क्योंकि भारत में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर जापान ही काम कर रहा है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 23 August 2026 at 11:07 IST