Israel Elections 2026: ईरान युद्ध के बाद बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर जनता का मूड क्या है, PM की कुर्सी बचेगी? इजरायल में वोटिंग जारी

Israel Elections 2026: इजराइल में प्रधानमंत्री चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस बार मुकाबला मौजूदा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और गादी आइज़ेनकोट के बीच हैं। नतीजा आज ही आएगा।

इजराइल चुनाव: जंग के बाद नेतन्याहू की अग्निपरीक्षा, वोटिंग जारी | Image: ANI

Israel Elections 2026: आज यानी (27 अक्टूबर) को इजरायल में वोटिंग हो रही है और आज ही नतीजे आएंगे। इजरायल के इस चुनाव पर विश्व भर की नजरें टिकी हैं, क्योंकि इस चुनाव में मौजूदा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की राजनीतिक किस्मत दांव पर लगी हुई है। वहीं, नेतन्याहू को विपक्षी नेता गादी आइज़ेनकोट के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। 

देश के 7,331,981 वोटर बैलेट बॉक्स के माध्यम से देश की सत्ता का रास्ता तय करेंगे। बता दें कि 7 अक्टूबर, 2023 को हुए हमास हमले और उसके बाद गाजा, लेबनान और ईरान में चली जंग के बाद यह पहला राष्ट्रीय चुनाव है। इजरायल में सरकार बनाने के लिए 61 सीटों का बहुमत जरूरी है।

नेतन्याहू 19 साल से सत्ता के केंद्र में

मौजूदा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 19 साल से सत्ता के केंद्र में हैं, अपने गठबंधन को पूरे 4 साल तक सत्ता में बनाए रखने में कामयाब रहे हैं। उन्हें पूर्व IDF चीफ ऑफ स्टाफ गादी आइजेनकोट और उनकी याशर पार्टी के रूप में एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

October 27, 2026

इजराइल के दुश्मन चाहते हैं कि हम हार जाएं-नेतन्याहू

वोटिंग से पहले नेतन्याहू ने सोमवार को देर रात एक मैसेज में पोस्ट किया, "इजराइल के दुश्मन बस यही चाहते हैं कि हम हार जाएं - क्योंकि तब आइज़ेनकोट और लिबरमैन की एक खतरनाक लेफ्ट -विंग सरकार , याइर गोलान और अरब पार्टियों के साथ, यहां बनेगी। उन्हें रोकने का तरीका है कि बाहर जाकर सिर्फ़ लिकुड को वोट दें।"

बेंजामिन नेतन्याहू चुनाव के बाद पद छोड़ देंगे-आइज़ेनकोट

वहीं, मंगलवार के चुनाव से पहले अपने आखिरी मैसेज में आइज़ेनकोट ने पोस्ट किया, "बेंजामिन नेतन्याहू कल आने वाले चुनाव के नतीजों और अगली सरकार के बनने के तुरंत बाद अपना पद छोड़ देंगे, जो तेज़ी से पूरी होगी। हम यह पक्का करेंगे कि यह ऐसे ही हो। इज़राइल के लोग एक ऐसा प्रधानमंत्री चुनेंगे जिसका ध्यान हमेशा इजरायल की भलाई पर रहेगा, जो इजरायल की सुरक्षा और IDF के लड़ाकों की कीमत पर कभी भी अपने राजनीतिक फायदे के लिए काम नहीं करेगा।"

October 27, 2026

लोगों के वोट देश को एक बेहतर स्थिति में ले जाएंगे-इजरायली वोटर

वोट डालने के बाद एक मतदाता ने कहा "मुझे लगता है कि यह बहुत ज़रूरी है कि हर कोई अपने घर से बाहर निकले और अपना वोट डाले। चाहे वे किसी भी पार्टी को वोट दें, सभी को यहाँ आकर मतदान करना चाहिए।

आज मेरे दिमाग में सबसे पहली बात यही है और मुझे उम्मीद है कि जो लोग वोट डालने जा रहे हैं, वे इस देश को एक बेहतर स्थिति में ले जाएँगे। मुझे यकीन है कि अगले प्रधानमंत्री - चाहे बेंजामिन नेतन्याहू ही बने रहें या कोई और आए । वे निश्चित रूप से हालात बदलने और स्थिति को बेहतर बनाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।"

ये भी पढ़ें: चक्रवात 'ऑर्नब' तूफान में तब्दील... दक्षिण भारतीय राज्यों की ओर तेजी से बढ़ रहा, ओडिशा समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 27 October 2026 at 14:32 IST