गाजा में इजरायल ने किया धुआं धुआं, ताबड़तोड़ बरसाए बम, 2 बच्चों समेत 8 फिलिस्तीनियों की गई जान

इजरायल ने गाजा पर फिर एयरस्ट्राइक कर दी है। बताया जा रहा है कि इस हवाई हमले में करीब आठ फिलिस्तीनी मर चुके हैं जिनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं।

Strikes in Gaza Kill 4, Including 2 Children, a Week After US Asked Israel to Curb Attacks | Image: AP

इजरायल ने गाजा पर फिर एयरस्ट्राइक कर दी है। बताया जा रहा है कि अभी तक इस हवाई हमले में करीब आठ फिलिस्तीनी मर चुके हैं जिनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। 

गौरतलब है कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पहले ही हमलों को और तेज करने की धमकी दे चुके थे। इसके पीछे का कारण बच्चों के हाथों की वो पतंगें हैं जो अब इजरायल के लिए सुरक्षा का मुद्दा बन चुकी हैं। पिछले कुछ दिनों से गाजा के बॉर्डर से बच्चे पतंगे उड़ा रहे हैं जो इजरायल के आसमान में उड़ रही है। इससे इजरायल को इन पतंगों पर शक है कि ये मामूली पतंग न होकर ड्रोन जैसा कुछ है। 

इससे पहले रविवार को भी इजरायल ने अज-जवायदा के इलाके में बने एक गोदाम पर निशाना बनाकर मिसाइल हमला किया था। इससे पूरा गोदाम तहस नहस होकर मलबा बन गया था। इसके साथ ही सलाह अल-दीन स्ट्रीट के पास भी हमले किए गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में चार साल के मुहम्मद अब्देल सलाम ताहा की मौत हो गई थी।

रिपोर्ट के अनुसार पतंगों की इस घटना के बाद इजरायल के पीएम नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर गहन चर्चा की। इस मीटिंग में रक्षा मंत्री काट्ज ने कहा कि इन पतंगों में भले ही विस्फोट ना मिला हो लेकिन फिर भी इन पतंगों को ड्रोन की तरह ही माना जाएगा। उन्होंने आगे कहा हमास पतंगों को उड़ाने के चक्कर में कमांडरों को निशाना बना सकता है। रक्षा मंत्री काट्ज ने सेना को इन पतंगों के बदले में जोरदार हमले के निर्देश दिए। 

पतंगों में कुछ नहीं मिला 

यहां यह भी बता दें कि गाजा की सीमा से उड़ाई जाने वाली ये पतंगे जब कट कर इजरायल की धरती पर गिरी तो इनकी जांच भी की गई। हालांकि जांच में पतंगों में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला लेकिन फिर भी इजरायल इसे एक संदिग्ध वस्तु की तरह ही देख रहा है। इजरायल का कहना है कि वो राष्ट्रीय सुरक्षा में कोई चूक नहीं कर सकता। 

इसे भी पढ़ें- भूकंप के झटकों से कांपी जापान की धरती, बिजली-पानी गायब, 20 से ज्‍यादा लोग घायल; जानिए क्या रही तीव्रता 

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 25 August 2026 at 07:14 IST