अपडेटेड 1 March 2026 at 09:17 IST

खामेनेई से लेकर रक्षा मंत्री और आर्मी चीफ तक...इजरायल ने ईरान के कई बड़े अधिकारियों का किया खात्मा, यहां देखें पूरी LIST

अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में ईरान के शीर्ष नेताओं की मौत की पुष्टि हो रही है, जिसमें सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का नाम प्रमुख है।

खामेनेई से लेकर रक्षा मंत्री और आर्मी चीफ तक...इजरायल ने ईरान के कई बड़े अधिकारियों को किया खत्म, यहां देखें पूरा LIST | Image: AP

अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में ईरान के शीर्ष नेताओं की मौत की पुष्टि हो रही है, जिसमें सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का नाम प्रमुख है। इजरायली अधिकारियों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खामेनेई की मौत की पुष्टि की है, जबकि ईरानी मीडिया ने भी इसे स्वीकार कर लिया है।
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को टीवी संबोधन में कहा कि खामेनेई के परिसर पर सीधा हमला किया गया, जहां से संकेत मिले हैं कि वह अब जीवित नहीं हैं। हमलों के बाद खामेनेई सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए।

यरुशलम पोस्ट के अनुसार, इजरायल ने दर्जनों ईरानी अधिकारियों को निशाना बनाया, जिसमें खामेनेई के सलाहकार अली शामखानी और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) प्रमुख जनरल मोहम्मद पाकपुर शामिल हैं। रक्षा मंत्री अमीर नासिरजादेह और अन्य सैन्य कमांडर जैसे अब्दुलरहीम मूसावी की मौत की भी खबरें हैं।

200 से ज्‍यादा लोगों के मारे जाने की खबर

ईरान के रेड क्रिसेंट ने सरकारी टीवी को बताया कि हमलों से 200 से ज्यादा लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए। अमेरिकी सेना ने ईरान के जवाबी मिसाइल-ड्रोन हमलों में कोई हताहत न होने की पुष्टि की। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि अमेरिका ने ईरान को मुफ्त परमाणु ईंधन की पेशकश दी थी, लेकिन ईरान यूरेनियम संवर्धन और बैलिस्टिक मिसाइलों पर अड़ा रहा। तेहरान ने समर्थित उग्रवादी समूहों पर चर्चा से इनकार कर दिया, जिसे अमेरिका परमाणु हथियारों की दौड़ मानता है।

खामेनेई की बेटी, बहू, दामाद और नाती की मौत

ईरानी मीडिया ने भी कहा है कि खामेनेई की मौत हो चुकी है। उनके साथ परिवार के और सदस्यों की भी जान गई है। मरने वालों में खामेनेई की बेटी, बहू, दामाद और नाती शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है।

इसे भी पढ़ें- मिलिट्री ऑपरेशन शुरु, क्रूर सत्ता को उखाड़ फेकेंगे...ईरान पर ह‍मले के बाद डोनाल्‍ड ट्रंप का आया पहला बयान, दे दिया लाउड एंड क्लियर मैसेज

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 1 March 2026 at 07:48 IST