दुख, शोक और...खामेनेई की मौत की खबर पढ़ते-पढ़ते लाइव टीवी पर रो पड़ी एंकर, अमेरिका को सुनाया उल्‍टा-सीधा: VIDEO

सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबरों पर ईरान में अलग-अलग रिएक्श्‍न सामने आ रहे हैं। एक तबक‍ा सड़कों पर जश्‍न मना रहा है तो कुछ लोग शोक में डूबे हुए हैं। इस बीच एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है।

दुख, शोक और...खामेनेई की मौत की खबर पढ़ते-पढ़ते लाइव टीवी पर रो पड़ी एंकर, अमेरिका को सुनाया उल्‍टा-सीधा: VIDEO | Image: X

सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबरों पर ईरान में अलग-अलग रिएक्श्‍न सामने आ रहे हैं। एक तबक‍ा सड़कों पर जश्‍न मना रहा है तो कुछ लोग शोक में डूबे हुए हैं। इस बीच एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है। एक टीवी चैनल पर लाइव प्रसारण के दौरान महिला एंकर खामेनेई के निधन से जुड़ी रिपोर्ट पढ़ते-पढ़ते रो पड़ी।

बताया जा रहा है कि एंकर खामेनेई को देश के लिए एक मजबूत नेतृत्वकर्ता के रूप में देखती थीं। जैसे ही उन्होंने आधिकारिक बयान का जिक्र किया, उनकी आवाज भर्रा गई और आंखों से आंसू छलक पड़े। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि गुरुवार को हुई अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता विफल होने के बाद शनिवार सुबह इजरायल ने ईरान के खिलाफ "प्रीवेंटीव अटैक" यानी एहतियाती सैन्य कार्रवाई करके जंग का एलान किया। इस हमले में शनिवार देर रात खामेनेई, उनका पूरा परिवार और कई बड़े अधिकारी मारे गए।

ईरान ने घोषित किया 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक

जानकारी के अनुसार, अली खामेनेई की मौत की खबरो के बीच ईरान ने 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक ईरान के रक्षा मंत्री समेत कई सीनियर कमांडर मारे गए हैं। इस बीच, ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत की खबरों के बीच देश के कुछ हिस्सों से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ जगहों पर लोगों को सड़कों पर इकट्ठा होकर जश्न मनाते हुए देखा गया। हालांकि रिपब्‍लिक भारत  इन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

इसे भी पढ़ें- ईरान ने किया नए आर्मी चीफ के नाम का ऐलान, जनरल वाहिदी ने संभाली सेना की कमान; तो क्या होने वाला है बड़ा हमला?

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 1 March 2026 at 09:08 IST