लोगों के साथ बातचीत, जिंदा और तंदुरुस्त! 'किसी भी वक्‍त मौत' की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का VIDEO आया सामने, इजरायल के दावों का किया खंडन

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सेहत और मौजूदगी को लेकर अटकलें जारी हैं। इस बीच ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी 'मेहर न्यूज' ने उनका एक वीडियो जारी किया है।

लोगों के साथ बातचीत, जिंदा और तंदुरुस्त! 'किसी भी वक्‍त मौत' की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का VIDEO आया सामने, इजरायल के दावों का किया खंडन | Image: X

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सेहत और मौजूदगी को लेकर अटकलें जारी हैं। इस बीच ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी 'मेहर न्यूज' ने उनका एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में मोजतबा खामेनेई बिल्कुल ठीक और स्वस्थ नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि इजरायली मीडिया का नैरेटिव काटने के लिए ईरानी मीडिया 'मेहर' ने पहली बार यह वीडियो जारी किया है।

यह ईरानी सरकार के समर्थन वाली अर्ध सरकारी समाचार एजेंसी है और ईरान के इस्लामिक डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के तहत काम करती है। 12 सेकेंड के उस वीडियो में मोजतबा किसी अज्ञात ठिकाने पर हैं और अपने करीबी लोगों से कुछ चर्चा कर रहे हैं। आपको बता दें कि बीते 7 अगस्त में इजरायली मीडिया ने एक के बाद एक कई खबरें प्रकाशित कीं, जिससे एक बार फिर मोजतबा की हालत को लेकर सस्पेंस गहरा गया। इजरायली मीडिया ने दावा किया था कि ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की हालत बेहद गंभीर होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और उनकी कभी भी मौत हो सकती है।

वीडियो में क्या दिखा

मोजतबा खामेनेई का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो एक गद्दे पर बैठे नजर आ रहे हैं। उनके सामने कुछ लोग बैठे हैं, जिनसे वो बातचीत कर रहे हैं। इस वीडियो में मोजतबा बिल्कुल सेहतमंद नजर आ रहे हैं।

क्या पुराना है ये वीडियो?

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और कई अकाउंट्स ने इसे शेयर किया। इनमें से कई लोगों का दावा था कि यह मोजतबा का पुराना वीडियो है, जिसे ईरान के सरकारी मीडिया ने उनकी सेहत के बारे में लोगों को "गुमराह" करने के लिए शेयर किया था।

'यूनाइटेड अगेंस्ट न्यूक्लियर ईरान' (UANI) संगठन के पॉलिसी डायरेक्टर जेसन ब्रोड्स्की ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा, “यह फुटेज पुराना है, युद्ध से पहले का है। यह सबसे पहले मार्च में सामने आया था। इससे पता चलता है कि ईरान की सरकार के मेहर न्यूज को मोजतबा का पुराना वीडियो फैलाने की जरूरत महसूस हो रही है।”

ईरान में बीते 5 महीनों की टाइमलाइन

28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमले में मोजतबा खामेनेई मारे गए। एक मार्च से आ रही मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि शुरुआती हमलों में उन्हें चोट लगी थी और उनके चेहरे को गंभीर नुकसान पहुंचा हो सकता है। इसके बाद उन्हें लगातार छिपकर रहना पड़ा और वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों से संपर्क के लिए भी उन्होंने कई स्तरों वाले एक धीमे संचार नेटवर्क का सहारा लिया, ताकि उन्हे सुरक्षित रखा जा सके।

इन दावों की अब तक पुष्टि नहीं

  • खबरें ये भी आई थीं कि जिस कॉम्प्लेक्स में  अयातुल्ला अली खामेनेई थे, मोजतबा भी वहीं थे, हमले से पांच मिनट पहले वो पिता के पास से दूर चले गए थे, इसलिए उनकी जान बच गई।
  • दूसरा दावा ये भी था कि मोजतबा भी हमले में घायल हो गए थे, लेकिन वो रूस की मदद से एक विशेष विमान में सवार होकर इलाज के लिए किसी और देश में ले जाए गए हैं।  

एक मार्च से लेकर 9 अगस्त, 2026 तक ईरान में घटे घटनाक्रम पर नजर डालें तो मोजतबा खामेनेई की स्थिति को लेकर अटकलें तब और बढ़ गईं, जब ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने सरकारी टीवी को दिए एक इंटरव्यू में माना कि फिलहाल खामेनेई से सीधे संपर्क करना ‘बहुत मुश्किल’ है।  क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में लगातार यह सवाल उठते रहे हैं कि वह इस समय कहां हैं और देश का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता कितनी है।

इसे भी पढ़ें- UP: अविवाहित बेटी हो गई प्रेग्ननेंट, पिता ने पहले बनाया सुसाइड कर लेने का दबाव, नहीं मानी तो नदी में डुबो कर दी हत्या: फिर लाश के पैर छूकर मांगी माफी

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 9 August 2026 at 09:22 IST