ईरान को पाकिस्तान पर भरोसा नहीं, कहा- ट्रंप के आगे झुकता है PAK, मध्यस्थ के लिए उपयुक्त नहीं, खोली शहबाज-मुनीर की पोल
Iran on Pakistan role as mediator: ईरानी सांसद ने पाकिस्तान की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान बातचीत के लिए उपयुक्त मध्यस्थ बिल्कुल नहीं है। वे अमेरिकियों के खिलाफ एक शब्द नहीं बोलता है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
US Iran news: पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच 'चौधरी' बन मध्यस्थता कराने की खूब कोशिश की, लेकिन दोनों के बीच समझौता कराने में वे अब तक नाकाम रहा है। इस बीच ईरान ने साफ कह दिया है कि पाकिस्तान भरोसे लायक नहीं। वे हमेशा अमेरिका के आगे झुकता है और उसने मध्यस्थ के रूप में भरोसा खो दिया है।
‘अच्छा दोस्त और पड़ोसी है पाकिस्तान, लेकिन…’
ईरान के सांसद इब्राहिम रेजई ने पाकिस्तान की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सांसद ने पाकिस्तान को बहुत अच्छा दोस्त और पड़ोसी तो बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि हम इसका सम्मान करते हैं, लेकिन वह बातचीत के लिए उपयुक्त मध्यस्थ बिल्कुल नहीं है।
उनका कहना है कि इस तरह की नाजुक और बड़ी मध्यस्थता के लिए जिस विश्वसनीयता और स्वतंत्र स्टैंड की जरूरत होती है। पाकिस्तान के पास मध्यस्थता के लिए जरूरी विश्वसनीयता की कमी है। वे हमेशा ट्रंप के हितों का ध्यान रखते हैं और अमेरिकियों की इच्छा के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोलते।
सांसद ने खोली पोल
रेजई ने खुलासा किया कि किस तरह पाकिस्तान दुनिया को यह बताने को तैयार नहीं हैं कि अमेरिका ने पहले उनके प्रस्ताव को स्वीकार किया था, लेकिन बाद में अपने वादे से मुकर गया। वे यह भी नहीं कहते कि लेबनान के मुद्दे या रोकी गई संपत्तियों के संबंध में अमेरिकियों ने कुछ वादे किए थे, लेकिन उन्हें पूरा करने में वे नाकाम रहे। एक मध्यस्थ को निष्पक्ष होना चाहिए, न कि हमेशा किसी एक पक्ष की ओर झुका हुआ।
गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभाने की पूरी कोशिश कर रहा है। इसके लिए इस्लमाबाद में दोनों देशों के बीच पहले दौर की शांति वार्ता भी हुई थी, लेकिन समझौते को लेकर बात नहीं बन पाई। अमेरिका-ईरान के बीच होनी तो दूसरे दौर की वार्ता भी थी, लेकिन पहले इस बातचीत के लिए ईरान तैयार नहीं दिखा। बाद में ट्रंप ने भी अपना डेलिगेशन पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पाकिस्तान दौरा पूरा कर लौट चुके हैं।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 27 April 2026 at 08:18 IST