Israel Iran War: थम जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध, सीजफायर पर सबसे बड़ी अड़चन दूर... लेबनान से सीधी बातचीत के लिए PM नेतन्याहू हुए तैयार!

ईरान-इजराइल जंग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लेबनान को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लेबनान के साथ सीधी बातचीत शुरू करने की मंजूरी दे दी है।

Israel Iran War: थम जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध, सीजफायर पर सबसे बड़ी अड़चन दूर... लेबनान से सीधी बातचीत के लिए PM नेतन्याहू हुए तैयार! | Image: AP

ईरान-इजराइल जंग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लेबनान को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लेबनान के साथ सीधी बातचीत शुरू करने की मंजूरी दे दी है। यह अहम फैसला ऐसे समय में आया है जब सीजफायर की स्थिति नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बेरूत को सैन्य-मुक्त करने को लेकर लेबनान के प्रधानमंत्री की अपील का स्वागत किया। हालांकि लेबनान की ओर से इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

इस बातचीत में मुख्य जोर हिजबुल्लाह को निरस्त्र करना और पड़ोसी देशों के बीच शांतिपूर्ण संबंध स्थापित करने पर होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा X पर जारी एक बयान के अनुसार, नेतन्याहू ने कहा कि यह निर्णय इजरायली सेना द्वारा देश पर लगातार किए जा रहे हमलों के बीच इजरायल के साथ बातचीत शुरू करने के लिए लेबनान के बार-बार किए गए अनुरोधों के बाद लिया गया है।

इजरायल ने लेबनान को दिया दोस्ती का हाथ

बयान में कहा गया है, इजराइल के साथ सीधी बातचीत शुरू करने के लिए लेबनान के बार-बार किए गए अनुरोधों के मद्देनजर, मैंने कल सरकारी बैठक में लेबनान के साथ जल्द से जल्द सीधी बातचीत शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने आगे कहा कि प्रस्तावित वार्ता में हिजबुल्लाह के निरस्त्रीकरण और इजरायल और लेबनान के बीच शांतिपूर्ण संबंधों की स्थापना पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र में इजरायल की शिकायत करेगा लेबनान

इस बीच, लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने घोषणा की है कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगा। उन्होंने कहा कि हालिया हमले, जिनमें 200 से अधिक लोगों की मौत हुई, 'अंतरराष्ट्रीय और मानवीय कानून का खुला उल्लंघन' हैं और शांति प्रयासों को कमजोर करते हैं। सलाम ने यह भी बताया कि सरकार ने सुरक्षा बलों को राजधानी बेरूत में नियंत्रण मजबूत करने और हथियारों को केवल वैध बलों तक सीमित करने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें- सीजफायर के 24 घंटे बाद ही बिगड़े हालात, इजरायल ने 10 मिनट में 100 हमले कर बेरूत को किया धुआं-धुआं... 182 लोगों की मौत से कांपा लेबनान

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 9 April 2026 at 22:40 IST