अपडेटेड 1 March 2026 at 11:20 IST
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन से अटैक, ईरान के हमले में 4 लोग घायल; भारत की 400 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल
अमेरिका-इजराइल का ईरान पर रविवार को लगातार दूसरे दिन हमला जारी है। आज सुबह ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की पुष्टि भी हुई। जंग के बीच मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ गए हैं।
अमेरिका-इजराइल का ईरान पर रविवार को लगातार दूसरे दिन हमला जारी है। आज सुबह ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की पुष्टि भी हुई। जंग के बीच मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ गए हैं। एयरस्पेस बंद होने का असर दुबई से लेकर भारत तक दिखाई दे रहा है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन टकराया है।
घटना में 4 लोग घायल हुए हैं। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु दुबई में फंसी हुई हैं। उनके पिता पीवी रमना ने बताया कि भारतीय दूतावास सिंधु की देखभाल कर रहा है और उनके लिए होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है। आपको बता दें कि ईरान के हमले में UAE को भारी नुकसान हुआ है। दुबई के ऑइकॉनिक जगहों को ईरानी मिसाइलों ने निशाना बनाया है।
ईरान ने UAE पर दागे 137 मिसाइल और 209 ड्रोन
संयुक्त अरब अमीरात ने कहा है कि ईरान उसे इलाके में 137 मिसाइलें और 209 ड्रोन दागे, जिसमें से ज्यादातर को डिफेंस सिस्टम ने रोक लिया। ईरान ने अबू-धाबी, दुबई और कतर की राजधानी दोहा पर मिसाइलें दागी हैं। ईरानी हमलों के चलते एयरलाइंस ने शनिवार को पूरे मिडिल ईस्ट में उड़ानें रोक दीं, जिसमें दुबई और अबू धाबी से आने-जाने वाली फ्लाइट भी शामिल थीं।
ईरान क्यों कर रहा पड़ोसियों पर हमला?
शनिवार को इजरायल और अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने अप्रत्याशित रूप से बड़े पैमाने पर पड़ोसी देशों के ऊपर हमले किए हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि ईरान इन पड़ोसियों पर एक रणनीति के तहत हमले कर रहा है। यूएई और कतर जैसे देश मध्य पूर्व में अमेरिका के बड़े सहयोगी है। तेहरान का मानना है कि हमलों के बाद इन देशों की सरकारें अमेरिका पर दबाव बनाएंगा जिससे ईरान पर हमलें रुकेंगे। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि खाड़ी देश ने ईरानी हमलों के बावजूद अमेरिका पर दबाव न बनाने की नीति अपनाई है।
इसे भी पढ़ें- नागपुर में भीषण हादसा, विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में हुए धमाके में 15 लोगों की मौत; रेस्क्यू जारी
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 1 March 2026 at 10:46 IST