अपडेटेड 24 March 2026 at 19:29 IST
BREAKING: ईरान-इजरायल जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने PM मोदी को मिलाया फोन, मिडिल ईस्ट और होर्मुज स्ट्रेट पर हुई बातचीत, युद्ध होगा खत्म?
ईरान-इजरायल जंग के बीच पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत हुई है। जानकारी के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच मिडिल ईस्ट में चल रहे हालात और होर्मुज को खुला रखने के जरूरत पर चर्चा हुई है।
ईरान-इजरायल जंग के बीच पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत हुई है। जानकारी के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच मिडिल ईस्ट में चल रहे हालात और होर्मुज को खुला रखने के जरूरत पर चर्चा हुई है। कल यानी कि 23 मार्च 2024 को को मार्को रूबियो से एस जयशंकर की बातचीत हुई थी। इससे पहले पीएम मोदी ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी बात कर चुके हैं।
इसके अलावा वह सऊदी अरब से लेकर संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, बहरीन समेत मिडिल-ईस्ट के अन्य सभी नेताओं से बारी-बारी से बातचीत कर चुके हैं। अमेरिकी राजदूत की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई बातचीत में पश्चिम एशिया के हालात और समुद्री सुरक्षा पर फोकस रहा। दोनों नेताओं ने माना कि होर्मुज जलडमरूमध्य का खुला रहना जरूरी है ताकि वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति बाधित न हो। यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब इस्राइल-ईरान तनाव के कारण क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ रही है।
इजरायल के राजदूत का बयान
इजरायल के राजदूत रुवेन अजार ने पीएम मोदी के होर्मुज वाले बयान पर कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य की मौजूदा स्थिति की वजह सिर्फ यह है कि ईरानी शासन ने दुनिया को डराने और अमेरिका से रियायतें ऐंठने का फैसला कर लिया है। इसके लिए वे उन दूसरे देशों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं जिन्हें वे अपना दोस्त मानते हैं।
अजार ने कहा, 'वे खाड़ी देशों पर बड़े पैमाने पर हमले कर रहे हैं और बिना किसी वजह के अंतरराष्ट्रीय व्यापार में रुकावट डाल रहे हैं। अब एक नए UN सुरक्षा परिषद प्रस्ताव की नई पहल होनी चाहिए। यह प्रस्ताव एक अंतरराष्ट्रीय सेना को अनुच्छेद 7 के तहत अधिकार देगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जलडमरूमध्य खुले रहें।'
इसे भी पढ़ें- Iran Israel War: ट्रंप के युद्ध विराम की उड़ी धज्जियां, नेतन्याहू ने कहा 'NO' तो ईरान ने इजरायल की राजधानी पर दागी ताबड़तोड़ मिसाइलें, भारी तबाही
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 24 March 2026 at 18:25 IST