अपडेटेड 24 March 2026 at 16:39 IST
Iran Israel War: ट्रंप के युद्ध विराम की उड़ी धज्जियां, नेतन्याहू ने कहा 'NO' तो ईरान ने इजरायल की राजधानी पर दागी ताबड़तोड़ मिसाइलें, भारी तबाही
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग को लेकर बातचीत की कोशिशें तेज हुई हैं लेकिन हालात सामान्य होते नहीं दिख रहे हैं।
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग को लेकर बातचीत की कोशिशें तेज हुई हैं लेकिन हालात सामान्य होते नहीं दिख रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर प्रस्तावित हमलों को पांच दिनों का पॉज देने का ऐलान किया है। लेकिन ट्रंप के युद्ध विराम के फैसले की ईरान और इजरायल धज्जियां उड़ा रहे हैं। ट्रंप के बयान के बाद जहां इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा कि वो तो हमला जारी रखेंगे तो वहीं ईरान ने इजरायल की राजधानी पर मिसाइल दाग दी
इजरायली सेना ने आज सुबह देश के नागरिकों के लिए एक आपातकालीन चेतावनी जारी की है। इजरायली सेना ने कहा है कि ईरान की ओर से उसके क्षेत्र की तरफ और मिसाइलें दागी गई हैं, जिससे चल रहे संघर्ष में तनाव का एक और दौर शुरू हो गया है। एक संक्षिप्त बयान में सेना ने पुष्टि की कि उसके हवाई रक्षा तंत्र आने वाली मिसाइलों को रोकने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं, जबकि प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी हैं।
ईरान ने 24 घंटे में इजराइल पर 7 मिसाइल हमले किए
ईरान ने सोमवार रात से मंगलवार तक इजराइल पर सात बार मिसाइल हमले हमले किए। CNN के मुताबिक इजराइली सेना (IDF) ने बताया कि मंगलवार सुबह सेंट्रल इजराइल में कई जगह मिसाइलें गिरीं, जहां सर्च और रेस्क्यू टीमें भेजी गईं। शुरुआती घंटों में कम से कम चार बार ऐसे हमलों की जानकारी सामने आई।
इससे पहले तेल अवीव में भी मिसाइल हमले के बाद कई जगह नुकसान की खबरें आईं। वहीं, इजराइल भी जवाबी कार्रवाई जारी रखे हुए है। इजराइली वायुसेना ने रात भर में ईरान के 50 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया, जिनमें मिसाइल लॉन्च साइट और सैन्य ठिकाने शामिल हैं।इजराइल का दावा है कि युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक वह ईरान में 3000 से ज्यादा ठिकानों पर हमला कर चुका है।
ट्रंप ने किया है 5 दिनों के लिए युद्ध विराम का ऐलान
एक बेहद महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को घोषणा की कि उन्होंने 'युद्ध विभाग' को ईरान के बिजली संयंत्रों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर होने वाले सैन्य हमलों को पांच दिनों के लिए स्थगित करने का निर्देश दिया है। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यह स्थगन वर्तमान में चल रही चर्चाओं की सफलता पर निर्भर करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि मध्य पूर्व में शत्रुता को पूरी तरह से समाप्त करने के मुद्दे पर संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच बहुत अच्छी और उत्पादक बातचीत हुई है।
युद्ध चौथे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है। इस संघर्ष में 2,000 से अधिक लोग मारे गए हैं, वैश्विक अर्थव्यवस्था हिल गई है, तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और दुनिया के कुछ सबसे व्यस्त हवाई मार्गों को खतरा पैदा हो गया है। ईरान ने कहा था कि वह पूरे पश्चिम एशिया में बिजली संयंत्रों को निशाना बनाएगा। वहीं ट्रंप ने कहा था कि महत्वपूर्ण जलमार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले जाने पर अमेरिका, ईरान में ऊर्जा संयंत्रों पर हमले करेगा।
इजराइल ने ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल स्टोरेज पर हमला किया
इजराइली सेना का दावा है कि उसने रातभर चले हवाई हमलों में तेहरान में कई अहम ठिकानों को निशाना बनाया। सेना के मुताबिक, इन हमलों में बैलिस्टिक मिसाइल स्टोरेज और कई सरकारी इमारतों पर हमला किया गया। इनमें ईरान की सेना इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के दो सीक्रेट ऑफिस और ईरान के सीक्रेट मंत्रालय की एक इमारत भी शामिल है।
इजराइल का कहना है कि उसने करीब 50 ठिकानों को निशाना बनाया, जिनमें हथियार रखने की जगहें और एयर डिफेंस सिस्टम भी शामिल हैं। वहीं, IRGC ने दावा किया है कि उसने तेहरान के ऊपर एक हथियारबंद ड्रोन को मार गिराया।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 24 March 2026 at 16:39 IST