US-Iran War: '1 घंटे में 7 दावे और सातों झूठ...', ट्रंप के 'नाकेबंदी' वाले बयान पर भड़का ईरान, होर्मुज को लेकर फिर दी चेतावनी
Trump vs Iran: अमेरिका और ईरान के बीच समझौते के लिए जल्द दूसरे दौर की वार्ता होने की संभावना है। इस बीच दोनों ओर से धमकियों का सिलसिला जारी है। ट्रंप के बयानों पर ईरान फिर से भड़क गया है और उनके दावों को झूठा बताया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read
US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर जारी है, लेकिन समझौते पर अब तक सहमति नहीं बन पाई। इसके लिए सोमवार (20 अप्रैल) को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में दोनों देशों के बीच दूसरे दौर की वार्ता होने की संभावना है। इस बीच, अमेरिका और ईरान दोनों ओर से धमकियों का दौर भी जारी है। एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर फिर हमला करने की धमकी दी है। तो वहीं, ईरान ने भी ट्रंप को होर्मुज स्ट्रेट को लेकर चेतावनी दी है।
ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर गालिबफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर फिर भड़क उठे। उन्होंने युद्ध को लेकर ट्रंप की ओर से किए जा रहे दावे को झूठा बताया।
ट्रंप के झूठे दावों पर भड़का ईरान
गालिबफ ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक घंटे में सात दावे किए और वे सातों के सातों झूठे थे। झूठ के सहारे वे युद्ध नहीं जीत पाए, और न ही बातचीत में उन्हें कोई सफलता मिलेगी।
होर्मुज को लेकर दी चेतावनी
उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका की नाकेबंदी जारी रहने पर भी चेतावनी दी। स्पीकर ने कहा कि अगर नाकेबंदी जारी रहती है तो होर्मुज स्ट्रेट खुला नहीं रहेगा। होर्मुज से गुजरना "निर्धारित मार्ग" के अनुसार और "ईरानी अनुमति" के साथ होगा। होर्मुज खुला है या बंद, और इसे नियंत्रित करने वाले नियम क्या होंगे- यह फील्ड (जमीनी स्थिति) के आधार पर तय किया जाएगा, न कि सोशल मीडिया से।
इजरायल और ईरान के बीच हुए सीजफायर के बाद ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सभी कमर्शियल जहाजों के लिए पूरी तरह से खोलने का ऐलान कर दिया।
ट्रंप की ओर से हाल ही में कई बड़े दावे किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को कभी बंद न करने पर सहमति दे दी है। साथ ही उन्होंने समझौता न होने तक अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी जारी रखने का भी ऐलान किया। ट्रंप की ओर से यह भी भी दावा किया कि ईरान अपना एनरिच यूरेनियम अमेरिका के साथ मिलकर बाहर भेजेगा, जिसे ईरान ने इसे खारिज कर दिया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा, “ईरान का एनरिच्ड यूरेनियम कहीं भी ट्रांसफर नहीं किया जाएगा।”
ट्रंप ने भी दी ईरान को धमकी
इस बीच, ट्रंप ने ईरान को फिर धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर समझौता नहीं हुआ तो वे ईरान पर "फिर से बम गिराना" शुरू कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "हो सकता है मैं इसे आगे न बढ़ाऊं, लेकिन (ईरानी बंदरगाहों पर) नाकाबंदी जारी रहेगी. इसलिए नाकाबंदी है, और दुर्भाग्य से हमें फिर से बम गिराना शुरू करना पड़ेगा।"
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 18 April 2026 at 10:49 IST