अपडेटेड 1 March 2026 at 09:16 IST

BIG BREAKING: ईरान ने किया नए आर्मी चीफ के नाम का ऐलान, जनरल वाहिदी ने संभाली सेना की कमान; तो क्या होने वाला है बड़ा हमला?

इजरायल-अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई सहित कई बड़े अधिकारियों की मौत हो गई है। मरने वालों में ईरान के आर्मी चीफ अमीर हातमी भी शामिल हैं।

ईरान ने किया नए आर्मी चीफ के नाम का ऐलान, जनरल वाहिद ने संभाली सेना की कमान; तो क्या होने वाला है बड़ा हमला? . | Image: Republic

इजरायल-अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई सहित कई बड़े अधिकारियों की मौत हो गई है। मरने वालों में ईरान के आर्मी चीफ अमीर हातमी भी शामिल हैं। ईरान की मीडिया ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। इसी बीच IRGC ने नए कमांडर चीफ के नाम का ऐलान कर दिया है। ईरान की सेना की कमान अब जनरल वाहिद को सौंपी गई है।

अहमद वहीदी ने इजराइल और अमेरिका को सबक सिखाने की कसम खाई है और अमेरिकी ठिकानों पर जोरदार हमले करने का अहद किया है। वहीदी पहले IRGC के डिप्टी कमांडर थे। हमले से पहले उन्होंने अमेरिका और इजराइल को ईरान पर हमला न करने की चेतावनी देते हुए कहा था कि पिछली गलतियों को दोहराना एक बड़ी गलती है और इस्लामिक रिपब्लिक अभी अपनी ताकत के पीक पर है।

वहीदी ने कहा कि ईरानी लोगों ने शहीदों से उनके रास्ते पर चलने का वादा दोहराया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोगों की एकता और उनकी लीडरशिप ईरान की ताकत का बेसिक हिस्सा है।

जनरल वाहिदी के बारे में जानिए

ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहीदी ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के एक वरिष्ठ और प्रभावशाली सैन्य अधिकारी में से एक हैं। उनका असली नाम वहीद शाहचेराघी (Vahid Shahcheraghi) है और वे 27 जून 1958 को शिराज में पैदा हुए थे। वे 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद जल्द ही IRGC में शामिल हो गए और तेजी से ऊपर उठे। उन्होंने IRGC के कई ऑपरेशन्स में अहम भूमिका निभाई है।

 इसे भी पढ़ें- दुख, शोक और...खामेनेई की मौत की खबर पढ़ते-पढ़ते लाइव टीवी पर रो पड़ी एंकर, अमेरिका को सुनाया उल्‍टा-सीधा: VIDEO

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 1 March 2026 at 08:30 IST