Iran Us Ceasefire: सीजफायर की उड़ रही धज्जियां... इजरायल ने किया लेबनान पर हमला तो ईरान का फूटा गुस्सा, फिर कर दिया होर्मुज बंद का ऐलान?

iran america ceasefire breach hormuz traffic halted israel attacks lebnon Iran Us Ceasefire: सीजफायर की उड़ रही धज्जियां... इजरायल ने किया लेबनान पर हमला तो ईरान का फूटा गुस्सा, फिर कर दिया होर्मुज बंद का ऐलान? मिडिल ईस्‍ट में शांति की उम्‍मीदों को बड़ा झटका लगा है। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर लागू होने के कुछ ही घंटों भीतर टूटने की कगार पर पहुंच गया है।

सीजफायर की उड़ रही धज्जियां... इजरायल ने किया लेबनान पर हमला तो ईरान का फूटा गुस्सा, फिर कर दिया होर्मुज बंद का ऐलान? | Image: X/Pixabay

मिडिल ईस्‍ट में शांति की उम्‍मीदों को बड़ा झटका लगा है। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर लागू होने के कुछ ही घंटों भीतर टूटने की कगार पर पहुंच गया है। ईरान को लगा था कि सीजफायर के बाद लेबनान पर अटैक नहीं होगा लेकिन इजरायल लगातार मिसाइलें दाग रहा है। इस बात से नाराज ईरान ने स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद कर दिया है और वहां से गुजरने वाले जहाजों को साफ चेतावनी दे दी है कि अगर बिना अनुमति गुजरने पर निशाना बनाया जाएगा।

फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इजरायल के हमले के जवाब में ईरानी नौसेना ने तुरंत एक्शन लिया। शिपिंग सूत्रों ने बताया कि होर्मुज स्ट्रेट में मौजूद दर्जनों जहाजों को रेडियो संदेश भेजे जा रहे हैं। संदेश में साफ कहा गया है- 'होर्मुज स्ट्रेट फिलहाल बंद है। बिना अनुमति के गुजरने पर जहाज पर हमला होगा।' ईरान ने जहाज मालिकों को तेहरान से पहले अनुमति लेने की सलाह दी है।

इधर ट्रंप के भी बदल गए सुर

अमेर‍िकी राष्‍ट्पत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप के सुर भी बदल गए हैं। अब वे भी कह रहे हैं क‍ि लेबनान इस सीजफायर का ह‍िस्‍सा नहीं है। यह बयान इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के उस रुख का समर्थन करता है, जिसमें उन्होंने पहले ही लेबनान को सीजफायर से बाहर रखने की बात कही थी।

ईरान भी दी जवाबी हमले की चेतावनी

ईरानी सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, तेहरान अब इजरायल की ओर से क‍िए जा रहे हमलों के जवाब में इजरायल के कब्जे वाले फिलिस्तीन में एक बड़े सैन्य ऑपरेशन की तैयारी कर रहा है। ईरान का स्पष्ट कहना है कि यदि लेबनान पर हमले नहीं रुके, तो सीजफायर का कोई अर्थ नहीं रह जाएगा।

आपको बता दें कि ट्रंप द्वारा दो हफ्ते के सीजफायर और होर्मुज खोलने की शर्त पर सहमति बनी थी। लेकिन इजरायल ने कथित तौर पर ईरानी ठिकानों पर हमला बोल दिया, जिससे पूरा समझौता धराशायी हो गया। ईरान ने इसे सीजफायर का घोर उल्लंघन बताया और कहा कि अब वह किसी भी कीमत पर अपनी संप्रभुता की रक्षा करेगा।

लेबनान में 89 लोगों की मौत, 700 घायल

हताहतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लेबनान स्वास्थ्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि बुधवार को पूरे लेबनान में हुए इजराइली हमलों में 89 लोग मारे गए जबकि 700 लोग घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें- Patna: पत्नी का चल रहा था किसी और से अफेयर, पति ने 'चप्पल वाली ट्रिक' से बिस्‍तर पर रंगे हाथो पकड़ा; फिर जो हुआ वो...

 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 8 April 2026 at 23:43 IST