अपडेटेड 11 March 2026 at 12:43 IST

Gulf Petrol Price: यहां पानी से भी सस्‍ता मिलता है पेट्रोल; 50 रुपए में बाइक तो 100 रुपए में कार की टंकी फुल, जानें किस नंबर पर कौन सा देश

Gulf Petrol Price List 2026: दुनिया में कई ऐसे देश भी हैं, जहां पानी से भी सस्ता पेट्रोल है। इतना मतलब कि यहां कीमतें बेहद कम है। आइए जानते हैं कि पेट्रोल सस्ता किस देश में है और कौन सा देश कितने नंबर पर आता है?

Gulf Petrol Price | Image: Freepik

Gulf Petrol Price List 2026: क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि जिस एक लीटर पेट्रोल के लिए आप अपनी जेब खाली कर देते हैं, उसकी कीमत कहीं एक माचिस की डिब्बी के बराबर भी हो सकती है? लेकिन दुनिया के नक्शे पर कई ऐसे देश हैं जहां ईंधन की कीमतें इतनी कम हैं कि जानकर आप दंग रह जाएंगे।
खासकर खाड़ी यानी कि गल्फ देशों में सरकार अपने नागरिकों को इस कदर सब्सिडी देती हैं कि पेट्रोल वहां पानी के भाव बिकता है। आइए जानते हैं कि आखिर गल्फ देशों में पेट्रोल की कीमतें कितनी है?

दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल कहां है?  

ईंधन की कीमतें किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती हैं। भारत जैसे देशों में जहां पेट्रोल 100 रुपये के आंकड़े को छू रहा है, वहीं कुछ देश ऐसे भी हैं जहां इसकी कीमत महज 2 से 3 रुपये प्रति लीटर है। इसके पीछे मुख्य कारण भारी सरकारी सब्सिडी और तेल भंडार हैं।

ईरान में मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल

वर्तमान में ईरान दुनिया का वह देश है जहां पेट्रोल सबसे सस्ता मिलता है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत लगभग 2.50 से 3 रुपए के बीच है। ईरान सरकार अपनी जनता को आर्थिक बोझ से बचाने के लिए भारी सब्सिडी देती है। लेकिन इस सस्ते ने सरकार के लिए सिरदर्द भी पैदा कर दिया है। कम कीमतों के कारण पड़ोसी देशों में पेट्रोल की बड़े पैमाने पर तस्करी होने लगी है। इसे नियंत्रित करने के लिए ईरान ने अब 'कोटा सिस्टम' लागू किया है, जिसके तहत एक निश्चित सीमा 160 लीटर प्रतिमाह के बाद नागरिकों को अधिक दाम चुकाने पड़ते हैं।

दूसरे नंबर पर है लीबिया 

सस्ते पेट्रोल की दौड़ में लीबिया दूसरे नंबर पर है। उत्तरी अफ्रीका का यह देश अपने नागरिकों को औसतन 2.64 रुपए प्रति लीटर में पेट्रोल मुहैया करा रहा है। राजनीतिक अस्थिरता के बावजूद, तेल की प्रचुरता के कारण यहां कीमतें वैश्विक स्तर पर सबसे कम बनी हुई हैं।

तीसरे नंबर पर है वेनेजुएला

एक समय था जब वेनेजुएला में पेट्रोल लगभग मुफ्त जैसा था, लेकिन आर्थिक संकट ने समीकरण बदल दिए। अब यह तीसरे स्थान पर है, जहां कीमत लगभग 3 रुपए प्रति लीटर है। यहां भी सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए कोटा सिस्टम है। महीने के पहले 120 लीटर पर ही राहत मिलती है, उसके बाद कीमतें सीधे 40 प्रति लीटर लगभग $0.50 तक पहुंच जाती हैं।

खाड़ी देशों में कौन है सबसे आगे?

गल्फ देशों को दुनिया का 'पावरहाउस' कहा जाता है। यहां कच्चे तेल का उत्पादन प्रचुर मात्रा में होता है, जिसका सीधा लाभ स्थानीय नागरिकों को मिलता है।
कुवैत     29 - 30 रुपये प्रति लीटर
इराक 29 - 30 रुपये प्रति लीटर
बहरीन 31 - 32 रुपये प्रति लीटर
कतर  48 - 49 रुपये प्रति लीटर
सऊदी अरब 50 - 51 रुपये प्रति लीटर
ओमान 53 - 54 रुपये प्रति लीटर

ये भी पढ़ें - Crude Oil: सिर्फ ईरान-इजरायल ही नहीं भारत कुल 40 देशों से क्रूड ऑयल करता है इंपोर्ट, यहां देखें पूरी लिस्ट

भारत और पड़ोसी देश का क्या हाल है? 

वैश्विक सूची में भारत 73वें स्थान पर है। भारत में पेट्रोल की औसत कीमत 95 से 105 रुपये प्रति लीटर के बीच बनी हुई हैं। वहीं इसकी तुलना में पाकिस्तान की बात करें तो पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत भारत के मुकाबले काफी कम लगभग 80-84 रुपये प्रति लीटर है और वह इस सूची में 36वें स्थान पर है।
आपको बता दें, भारत अपनी जरूरत का 80% से अधिक कच्चा तेल आयात करता है और उस पर भारी टैक्स वसूलता है, जबकि गल्फ देश खुद उत्पादक हैं।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 11 March 2026 at 12:41 IST