लड़कियों को निर्वस्त्र कर मनाते जश्न, आपस में बांटकर करते रेप, लाशों को भी नहीं छोड़ा... हमास के लड़ाकों की दरिंदगी कंपा देगी

इजरायल में हमास के हमले के बाद पीड़ितों को अलग-अलग तरीकों से टॉर्चर किया गया। आतंकियों ने महिलाओं के साथ रेप किया। फिर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, शवों का साथ भी यौन शोषण किया।

Hamas | Image: AP

Hamas Captives Sexual Violence: इजरायल में 7 अक्तूबर 2023 को हुए हमास के हमले के भयावह मंजर को याद कर आज भी लोग सिहर जाते हैं। इन हमलों को जिसने भी देखा वे शायद ही कभी इसे अपने जहन से निकाल पाएं। इस बीच, एक रिपोर्ट में रूह कंपा देने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि हमास ने इजरायली बंधक लड़कियों को आपस में बांट-बांटकर रेप किया और फिर उन्हें बेरहमी से मार डाला।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, दो साल तक चली जांच में यह निष्कर्ष निकाला गया कि 7 अक्तूबर के हमले के बाद पीड़ितों को अलग-अलग तरीकों से टॉर्चर किया गया। इसमें रेप, गैंग रेप, यौन शोषण जैसे दिल दहला देने वाले कृत्य शामिल हैं। इन भयावह कृत्यों के बाद आतंकी समूह ने सबूत भी छोड़े।

गवाहों ने बताई झकझोर देने वाली कहानी

इजरायल के गैर-लाभकारी संस्था सिविल कमीशन द्वारा 7 अक्तूबर को महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हमास के किए अपराधों की जांच की गई। इस संस्था ने जांच के दौरान 10 हजार से ज्यादा तस्वीरें और लगभग 2 हजार घंटे के अत्याचारों के फुटेज का पता लगाया। इतना ही नहीं, उन्होंने 430 से ज्यादा गवाहों से बातचीत भी की। इन लोगों ने आतंकियों के ढहाए जुल्म और झकझोर देने वाली कहानी बयां की।

मृत महिलाओं के साथ करते थे रेप

इन गवाहों के मुताबिक, हमास के लड़ाकों ने न सिर्फ जिंदा, बल्कि मृत महिलाओं के साथ भी घिनौनी हरकत की। उन्होंने शवों के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया और उनके शरीर को क्षत-विक्षत कर दिया। उन्होंने बताया कि कई महिलाओं की दुष्कर्म के दौरान ही हत्या कर दी गई। आतंकियों ने इतने में भी उन्हें नहीं बख्शा, उन्हें मार डालने के बाद उनके शवों की सार्वजनिक तौर पर परेड निकाली।

आतंकियों के घिनौनी करतूत की आंखों देखी

रिपोर्ट के अनुसार, नोवा म्यूजिक फेस्टिवल में करीब 370 लोगों की हत्या कर दी गई थी। इसी फेस्टिवल में राज काहेन नाम के एक सर्वाइवर ने बताया कि उन लोगों में से एक ने महिला को गाड़ी से बाहर खींचा। जबरन उसके कपड़े उतारे और फिर उसका रेप किया। रेप के बाद उस पर चाकू से कई वार किए और उसे मार दिया। महिला की मौत के बाद भी उसके साथ रेप करता रहा।

एक और बचे शख्स डारिन कोमारोव का कहना रहा कि ये भयावह कृत्य उसके बगल में हो रहा था। हमें उन महिलाओं की दर्दभरी चीखें सुनाई पड़ रही थी।

पुरुष-लड़के-बुजुर्ग भी हुए यौन अपराधों का शिकार

रिपोर्ट के मुताबिक, हमास ने यौन हिंसा को रणनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया, जिसका शिकार सिर्फ महिलाओं के साथ-साथ पुरुष, लड़के और बुजुर्ग भी हुए। नरसंहार में बचे लोगों का कहना है कि हमास के आतंकी महिलाओं को निर्वस्त्र करके उन पर हमला करते थे और जश्न मनाते थे। इस दौरान महिलाएं अपनी जान की भीख मांग रही होती थी, लेकिन उनकी एक न सुनी जाती थी।

लड़कियों को बांटकर करते थे रेप

नोवा म्यूजिक फेस्टिवल में नरसंहार में बची एक पीड़िता ने बताया कि उसने इसकी जांच में दो साल दिए। आतंकी महिलाओं का रेप करते हुए जश्न मनाते थे। वो लोग एक लड़की को एक-दूसरे में बांट रहे थे। उस लड़की की चीख से मालूम पड़ता था कि वो बुरी तरह जख्मी थी। वो चीख ऐसी थी जो कभी नहीं सुनी होगी। वो दर्द और मरने की चाह के बीच के हालात थे। इसी तरह से वो एक महिला को खत्म कर देने के बाद दूसरी को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाते थे।

हत्या के बाद निर्वस्त्र कर निकालते परेड

इसी तरह से वो एक-एक कर महिलाओं के साथ किया करते थे। बारी-बारी रेप करते, फिर चाकू से वार करते और तड़पा-तड़पा कर हत्या कर देते। इसके बाद उनके शवों को निर्वस्त्र कर गाड़ी से बांधकर सार्वजनिक तौर पर परेड निकालते। बाद में वो लड़कियों का रेप कर उन्हें गोली मारने लगे। इस घिनौनी हरकत के वक्त आतंकी हंसी और मजाक किया करते थे।  रिपोर्ट में बताया गया कि हमास का मकसद सिर्फ बंधकों को डराना नहीं बल्कि पूरे इजरायल में दहशत फैलाना था।

यह भी पढ़ें: मेरठ में नीले ड्रम वाली मुस्‍कान के बाद मुंबई में हरे ड्रम वाली मेहजबीन शेख, पति और भाई के साथ मिल की प्रेमी की हत्या; फिर नाले में फेंक दी लाश
 

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 15 May 2026 at 16:48 IST