अपडेटेड 9 January 2025 at 18:24 IST
कम उम्र लड़कियां, पाकिस्तानी मर्द और रेप का घिनौना खेल... ग्रूमिंग गैंग ने इस शहर को बना दिया 'नर्क'; दुनिया में हड़कंप
इस मकड़जाल में फंस कर कई लड़कियां मानव तस्करी का भी शिकार हुई हैं। कुछ लड़कियां प्रेग्नेंट हुईं और उन्हें अबॉर्शन भी कराना पड़ा है।
Grooming Gang Controversy: लंदन का अपना अलग मिजाज है। बिल्कुल कोस्मोपोलिटिन। मतलब एक ऐसा शहर जहां कई तरह की संस्कृतियां, धर्म, नस्ल के लोग रहते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से जिस चीज के चलते ये शहर विवादों में है वो इसकी पहचान को संकट में डाल दिया है। विवाद है ग्रूमिंग गैंग का। ग्रूमिंग गैंग पर छिड़ी बहस में अब सोशल मीडिया प्लेट फार्म एक्स के मालिक एलन मस्क समेत ब्रिटेन की पूर्व पीएम लिज ट्रज समेत हैरी पॉटर की राइटर जेके राउलिंग की एंट्री हो गई है। लंदन में सड़क से लेकर राजनीतिक गलियारों तक सिर्फ इसी की चर्चा है।
आपको बता दें कि ग्रूमिंग गैंग एक आपराधिक गैंग है जो लड़कियों को अपने मकड़जाल में फांसकर उनका यौन शोषण करता है। ये समूह आमतौर पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे कि सोशल मीडिया, गेमिंग प्लेटफॉर्म्स और चैट रूम्स का उपयोग करके अपने टारगेट को आकर्षित करते हैं। ग्रूमिंग गैंग में शामिल अपराधी आमतौर पर अपने शिकार को धोखा देने और उन्हें अपने कंट्रोल करने के लिए मनिपुलेशन और धमकी का उपयोग करते हैं। वे अपने शिकार को अक्सर अश्लील सामग्री भेजते हैं और उन्हें अपनी अश्लील तस्वीरें और वीडियो भेजने के लिए मजबूर करते हैं।
शराब, गांजा, ड्रग्स की लत के बाद काबू में आ जाती है लड़कियां
एक बार इस गैंग के जाल में कोई लड़की फंस गई तो उसका बाहर निकल पाना मुश्किल हो जाता है। कई केस में लड़कियों ने सुसाइड तक कर ली है। इस गैंग के शातिर टारगेट लड़कियों को शराब, गांजा और ड्रग्स की लत लगाते हैं ताकि वो नशे में रहें और उनकी बात मानती रहें। इस अवस्था में लड़कियां समझ ही नहीं पाती कि उनका यौन शोषण हो रहा है। इस मकड़जाल में फंस कर कई लड़कियां मानव तस्करी का भी शिकार हुई हैं। कुछ लड़कियां प्रेग्नेंट हुईं और उन्हें अबॉर्शन भी कराना पड़ा है।
गैंग में पाकिस्तान के मर्द शामिल
साल 2023 में ब्रिटेन की तत्कालीन गृहमंत्री ब्रेवरमैन ने अपने बयान में कहा था कि ‘पाकिस्तान पुरुषों का गैंग’ श्वेत लड़कियों को निशाना बना रहा है। सुएला ने आरोप था कि ब्रिटिश-पाकिस्तानी पुरुष लड़कियों को ड्रग्स देते हैं, उनका रेप करते हैं। सुएला के आरोपों के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा था कि 'ग्रूमिंग गैंग' को खत्म करने के लिए जो भी संभव होगा, वो सरकार करेगी।
1400 लड़कियां हुईं शिकार
साल 2022 में एक रिपोर्ट जारी हुई थी। इसमें बताया गया था कि इंग्लैंड के रॉदरहैम, कॉर्नवाल, डर्बीशायर, रोशडेल और ब्रिस्टल में 1997 से 2013 के बीच कम से कम 1400 नाबालिग बच्चियों को यौन शोषण की शिकार बनाया गया था। इस केस के आरोपियों में सबसे ज्यादा पाकिस्तानी मूल के लोग थे।
एलन मस्क ने ली एंट्री तो फिर सुर्खियों में आ गया ग्रूमिंग गैंग
यह बहस तब फिर से शुरू हो गई जब अरबपति एलन मस्क ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पर युवा लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनका यौन शोषण करने वाले गिरोहों के खतरे को रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने ओल्डहैम शहर में बाल शोषण के इतिहास की सरकारी जांच को मंजूरी देने से इनकार करने के बाद सुरक्षा मंत्री जेस फिलिप्स को जेल भेजने की भी मांग की है।
अब इस विवाद के केंद्र में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का बयान भी आया, जिसे अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने समर्थन दिया है। प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, "ये 'एशियन' ग्रूमिंग गैंग्स नहीं हैं, बल्कि 'पाकिस्तानी' ग्रूमिंग गैंग्स हैं।" इस पर एलन मस्क ने 'True' लिखते हुए उनका समर्थन किया। प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने पोस्ट में सवाल उठाया, "पूरे एशियाई समुदाय को एक देश की गलतियों का दोष क्यों दिया जाना चाहिए?"
ग्रूमिंग गैंग का तरीका
- दोस्ती करना
- गिफ्ट देना
- भावनात्मक नियंत्रण
- धमकी देना
- नशे का आदी बनाकर काबू में कर लेना
- यौन शोषण करना या अपराध में शामिल करना
ब्रिटेन की सरकार ने क्या कहा
हालांकि ब्रिटेन के हेल्थ सेक्रेटरी ने मस्क के दावों को गलत बताया है। हेल्थ सेक्रेटरी वेस स्ट्रीटिंग ने कहा कि मस्क ने ब्रिटेन सरकार को गलत समझा है। और उनकी ओर से दी जा रही सूचनाएं गलत है। स्ट्रीटिंग ने कहा कि मस्क को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से इस गंभीर मुद्दे से निपटाने में हमारी सहायता करनी चाहिए।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 9 January 2025 at 18:24 IST