BREAKING: अंधाधुंध फायरिंग के बाद जर्मनी के इस शहर में हड़कंप, 5 लोगों की मौत; शूटिंग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

उत्तरी जर्मनी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार स्टेड शहर में सोमवार को हुई भारी गोलीबारी में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अंधाधुंध फायरिंग के बाद जर्मनी के इस शहर में हड़कंप, 5 लोगों की मौत | Image: ANI

Germany Shooting: नॉर्थ जर्मनी के स्टेड शहर में भारी गोलीबारी की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सामूहिक गोलीबारी में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। समाचार एपी के अनुसार पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की घटना डैंकर्सस्ट्रासे स्थित एक इमारत में हुई, जो कस्बे के केंद्र के दक्षिण में एक सड़क है। उन्होंने कहा कि आम जनता को कोई खतरा नहीं है।

पांच लोगों की मौत हो गई

नॉर्थ जर्मनी के स्टेड शहर में हुई भारी गोलीबारी के बाद पुलिस ने बताया कि सोमवार को उत्तरी जर्मनी के स्टाडे शहर में एक युवा कल्याण केंद्र में हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई। संदिग्ध शूटर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। समाचार AP के अनुसार पुलिस ने बताया कि कुछ लोग घायल भी हुए हैं, लेकिन उन्होंने घायलों की संख्या नहीं बताई।

June 29, 2026

दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया

दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक ने गोली चलाई थी। पुलिस ने बताया कि वे गोलीबारी की पृष्ठभूमि और घटना की असल वजह जानने के लिए जांच कर रहे हैं। जर्मनी के बंदूक कानून संयुक्त राज्य अमेरिका की तुलना में अधिक प्रतिबंधात्मक हैं, और सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं दुर्लभ हैं, लेकिन पूरी तरह से अनसुनी नहीं हैं। स्टेड की आबादी लगभग 50,000 है और यह हैम्बर्ग से लगभग 40 किलोमीटर (25 मील) दूर स्थित है।
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 29 June 2026 at 18:42 IST