Flydubai Pilot: अब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की हालत? UAE में भारतीय दूतावास ने दिया हेल्थ अपडेट

UAE में भारतीय दूतावास ने कैप्टन स्मित मच्छार की सेहत से जुड़ा अपडेट साझा किया है। दूतावास ने बताया कि अब मच्छार धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।

Captain Smit Machchhar Health Update | Image: X/@IndiainUAE

Captain Smit Machchhar Health Update: फ्लाईदुबई कॉकपिट हमले में अपनी जान पर खेलकर 174 यात्रियों को बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रिकवर कर रहे हैं। इस बीच, यूएई में भारतीय दूतावास ने भारत के बहादुर कैप्टन स्मित के स्वास्थ्य पर अहम जानकारी दी है।

UAE में भारतीय दूतावास के मुताबिक, कैप्टन स्मित की बेहतरीन मेडिकल देख-रेख हो रही है, जिसके चलते उनकी स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। वे अच्छी तरह ठीक हो रहे हैं।

मच्छार के परिवार से बनाए हुए हैं संपर्क- दूतावास

दूतावास की ओर से उनके परिवार और स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया है। साथ ही उनके जल्द ठीक होने के लिए हर तरह की मदद दी जा रही है।  

October 3, 2026

भारतीय दूतावास ने जताया UAE सरकार का आभार

वहीं भारतीय दूतावास ने कैप्टन स्मित की देखभाल के लिए UAE सरकार के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। दूतावास ने उन सभी लोगों का भी धन्यवाद दिया जो उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

PM मोदी ने मच्छा से वीडियो कॉल पर की बात

इससे पहले दूतावास ने कैप्टन मच्छार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कॉल का क्लिप एक्स हैंडल पर साझा किया। इसमें वे कैप्टन मच्छार की देखभाल के लिए UAE सरकार का आभार प्रकट करते नजर आए।

फ्लाईदुबई की कॉकपिट में क्या हुआ था?

स्मित ने 30 सितंबर 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रहे प्लेन की हाइजैकिंग के मंसूबे को नाकाम कर दिया था। ओमानी को-पायलट ने फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर स्मित मच्छार को चाकू मारा, जिसके बावजूद उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए प्लेन क्रैश नहीं होने दिया।

बातचीत के दौरान स्मित ने बताया कि वह विमान उड़ा रहे थे और एक झटके के बाद नीचे गिर गए, जिससे काफी चोटें आईं। इसके बावजूद उन्हें महसूस हो रहा था कि विमान नीचे जा रहा है। स्मित ने पीएम मोदी से बातचीत में कहा कि उन्हें मालूम था कि यह आखिरी मौका है। दरवाजा वहीं था और उन्होंने उसे खोल दिया। उन्होंने बताया कि वे मुश्किल समय में हनुमान चालीसा पढ़ते हैं और उस समय भी पढ़ रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें मालूम है कि सभी को भगवान ने ही बचाया है।

वहीं पीएम मोदी ने कैप्टन की तारीफ में कहा कि आपके धैर्य और सूझबूझ ने तत्काल इतने निर्णय लिये और इतने लोगों की जान बचाई। आज पूरा देश गर्व से कह सकता है कि हम हिंदुस्तानी जान लेने वाले लोग नहीं, बल्कि जान बचाने वाले लोग हैं।

यह भी पढ़ें: Flydubai Pilot: कैप्टन मच्छर पर हमला करने वाले ओमानी को-पायलट की हुई पहचान, कटरपंथी विचार धारा का निकला हमम अल-हमामी; रिपोर्ट्स में बड़ा खुलासा

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 3 October 2026 at 15:46 IST