'अगली बार घर में घुसकर माथे में गोली मारेंगे', कनाडा में कार शोरूम पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े मन्ना ब्राम्पटन ने ली जिम्मेदारी- VIDEO

Canada Firing: कनाडा में फायरिंग के बाद वायरल पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े मन्ना ब्राम्पटन ने हमले की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में का गया है कि कॉल करके समझाया था कि हमारे दुश्मनों का साथ मत दो। लेकिन प्यार की भाषा समझ नहीं आई।

Canada Firing: एक बार फिर कनाडा में फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि इस बार फायरिंग एक कार शो रूम पर हुई। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े मन्ना ब्राम्पटन ने ली। शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है।

इस फायरिंग के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े मन्ना ब्राम्पटन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसमें उसने कार शोरूम के मालिक पर दुश्मनों का साथ देने का आरोप लगाया। पोस्ट में उस पर चोरी की कार और हथियार देने का भी आरोप है।

'समझाया था दुश्मनों का साथ मत दो'

मन्ना ब्राम्पटन ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘आज कार सेल्स ओटोविला में जो फायरिंग हुई, इसकी जिम्मेदारी मैं मन्ना ब्राम्पटन, बॉस यूरोप और लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप लेते हैं। इसे हमने कॉल करके समझाया था कि हमारे दुश्मनों का साथ मत दो। लेकिन प्यार की भाषा समझ नहीं आई।’

‘अगली बार सीधा माथे में गोली मारेंगे’

पोस्ट में आगे लिखा है, 'ये हमारे दुश्मनों को हथियार उपलब्ध करवाता था। वारदात में इस्तेमाल करने के लिए चोरी की कार भी देता था। ये तो बस एक ट्रेलर था, अगली बार तेरे घर में घुसकर सीधा तेरे माथे में गोली मारेंगे। ये पूरे ब्राम्पटन को पता है कि हम घर में घुसकर मारने में एक्सपर्ट हैं। हमारे सभी दुश्मनों को चेतावनी है कि तैयार रहे, मौत कभी भी तुम्हारे दरवाजे पर आ सकती है। सलाम साहिदा नू, जितेंदर गोगी मान ग्रुप, जग्गा ऑस्ट्रेलिया, शेरा संधू ऑस्ट्रेलिया, मनदीप स्पेन, साहिल दुहान (हिसार)।'

पोस्ट में आगे क्या लिखा?

कथिततौर पर एक और पोस्ट में आगे लिखा है, 'जैसा की सभी को पता है कि हमारे दो भाई दीपक और अतुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर रखा है। लेकिन उन्हें अब तक कोर्ट में पेश नहीं किया गया है। अब उनका फेक एनकाउंटर करने की तैयारी में हैं। हमें सब पता चल रहा है। 29 मार्च को विशाखापट्टनम से अरेस्ट करके अब फर्जी एनकाउंटर करेंगे। खुद से ही हथियार दिखाएंगे, जबकि उनके पास कोई हथियार नहीं है। वह सेफ अरेस्ट हुए हैं। अब अगर कोई एनकाउंटर हुआ तो पुलिस ही जज और कोर्ट है। हम भी फैसला खुद ही करेंगे। पहले पुलिस ने हमें गैंगस्टर बनाया, अब आतंकवादी बनाने की सोच रही है। हम ऐसा नहीं करना चाहते हैं, हमें मजबूर ना किया जाए। आपसे विनती है कि हमारी लड़ाई पुलिस से नहीं, बल्कि हमारे दुश्मनों से है।' हालांकि रिपब्लिक इस सोशल मीडिया पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: 'शीशमहल में मुर्गा बनाकर पीटा गया, क्यों नहीं बता रहे?' राघव चड्डा मामले में कूदे हरियाणा AAP के पूर्व अध्यक्ष, लगाए कई गंभीर आरोप
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 4 April 2026 at 11:33 IST