अपडेटेड 14 June 2025 at 17:52 IST
Father's Day 2025: एक बेटी की पहले से फादर्स डे मनाने की शुरुआत, क्या है इसके पीछे का इतिहास? कब मनाया गया था पहली बार?
Father's Day 2025: हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इसकी शुरुआत कब और किसने की? जानिए इस खास दिन का इतिहास और मनाने के पीछे की वजह...
Father's Day 2025: हर साल जून महीने का तीसरा रविवार बेहद ही खास होता है। यह दिन उस शख्स को समर्पित करता है, जो हमारे लिए प्रेरणा, सुरक्षा और संबल का प्रतीक होता है। वह शख्स जो बिना थके दिन-रात अपने परिवार के लिए मेहनत करता है, जो खुद की खुशियों को पीछे रखकर हमारे सपनों को उड़ान देता है... वो हैं हमारे पिता।
जून महीने के तीसरे संडे को हर साल फादर्स डे मनाया जाता है। ये खास दिन न सिर्फ उनके योगदान और त्याग को सम्मान देने का मौका होता है, बल्कि अपने दिल की बात कहने और प्यार यह जताने का भी एक अवसर है। इस साल फादर्स डे 15 जून को मनाया जाएगा।
फादर्स डे पूरी दुनिया में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। इसको मनाने का चलन लंबे समय से चला आ रहा है। फादर्स डे मनाना कब और कैसे शुरु हुआ? आइए जानते हैं इसका इतिहास...
फादर्स डे मनाने की कैसे हुई शुरुआत?
जानकारी के अनुसार 1900 के दशक की शुरुआत में पहली बार फादर्स डे मनाया गया था। बताया जाता है कि इसकी शुरुआत एक बेटी ने की थी, जो अपने पिता से बहुत प्यार और उनका सम्मान करती थी। दरअसल, सोनोरा स्मार्ट डोड (sonora Smart Dodd) नाम की लड़की के पिता एक युद्ध सैनिक थे। उन्होंने डोड और उसके पांच भाई-बहनों की अकेले ही परवरिश की थी। डोड की मां की प्रसव के दौरान मृत्यु हो गई थी। साल 1909 में उसने जब मदर्स डे सेलिब्रेट करते देखा, तो मन में यह विचार आया कि जैसे मां को एक दिन समर्पित हैं, उसी तरह से फादर्स डे भी मनाया जाना चाहिए। स्थानीय धार्मिक नेताओं ने डोड के इस विचार को सपोर्ट किया।
पहली बार कब मनाया गया फादर्स डे?
बताया जाता है कि पहली बार फादर्स डे 19 जून 1910 को मनाया गया था। यह डोड के पिता के जन्मदिन का महीना भी था। धीरे-धीरे यह लोकप्रिय होता गया और अमेरिका समेत पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा।
कैसे मनाएं फादर्स डे?
फादर्स डे मनाने का कोई तय तरीका नहीं होता। इसे आप जैसे चाहें, वैसे सेलिब्रेट कर सकते हैं। बस मकसद एक ही होना चाहिए, अपने पिता को यह एहसास दिलाना कि वो आपकी जिंदगी में कितने खास हैं।
पिता वो इंसान हैं जो अपना पूरा जीवन अपने परिवार के लिए समर्पित कर देते हैं। उन्हें महंगे तोहफों की चाह नहीं होती, बल्कि उनके लिए सबसे कीमती चीज होती है अपने बच्चों का प्यार, सम्मान और उनके साथ बिताया गया थोड़ा सा वक्त। आप इस खास दिन को अपने तरीके से मना सकते हैं- उन्हें कोई ऐसा गिफ्ट दें जिसकी उन्हें सच में जरूरत हो, उनके साथ मूवी देखने जाएं या रेस्टोरेंट में डिनर करें, या फिर एक दिल से लिखा हुआ ग्रीटिंग कार्ड दें।
असल बात यह है कि आप अपने पापा को वो चीज दें जो उनके चेहरे पर मुस्कान ला दें। क्या पता वो सिर्फ आपकी एक छोटी-सी बात, एक गले लगना या एक साथ बैठकर बिताया वक्त हो।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 14 June 2025 at 17:52 IST