Earthquake: सुबह-सुबह फिर डोली धरती, इस देश में आया जोरदार भूकंप, 1 की मौत; कितनी रही तीव्रता?
इंडोनेशिया में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, इसकी तीव्रता 7.4 आंकी गई है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में एक बार फिर धरती डोली है। देश के पास मोलुक्का सागर में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप के बाद प्रशासन की ओर से सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है।
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, आज यानी गुरुवार की सुबह इंडोनेशिया के टर्नेट तट से दूर उत्तरी मोलुक्का सागर में भूकंप आया। भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था।
कितनी देर तक महसूस हुए झटके?
इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, उत्तरी सुलावेसी प्रांत के तटीय शहर बिटुंग और उसके आस-पास के इलाकों, साथ ही पड़ोसी उत्तरी मोलुक्का प्रांत के शहर टेरनेट में 10 से 20 सेकंड तक जोरदार झटके महसूस किए गए।
भूकंप से 3 देशों में भय का माहौल!
इसी के बाद पड़ोसी देशों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी करते हुए यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप के केंद्र से हजार किलीमीटर के दायरे में इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया के तटों पर भयंकर लहरें उठ सकती हैं।
कितना हुआ नुकसान?
शुरुआती आकलन में पता चला है कि डटेरनेट के कुछ हिस्सों में हल्का से मध्यम नुकसान हुआ है। स्थानीय आपदा अधिकारियों का कहना है कि बटांग दुआ द्वीप जिले में एक चर्च प्रभावित हुआ है। जबकि दक्षिण टेरनेट में दो घरों को नुकसान पहुंचा है। उनका कहना है कि नुकसान का आकलन अब भी जारी है।
70 साल की महिला की मौत, 1 घायल
इसके अलावा इंडोनेशिया की सर्च और रेस्क्यू एजेंसी ने बताया कि उत्तरी सुलावेसी के मिनाहासा जिले में 70 साल की एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य निवासी घायल हुआ है।
भूकंप के झटकों से खुली नींद फिर…
उत्तरी सुलावेसी प्रांत के मनाडो शहर में मौजूद एक पत्रकार ने बताया कि उनकी और शहर के अन्य लोगों की नींद भूकंप के तेज झटकों से खुली, जिससे लोग घबराकर तुरंत बाहर भागे। उन्होंने बताया कि मैं तुरंत जागा और हड़बड़ाहट में बाहर निकल गया। बाकी लोग भी बाहर भागने लगे। पास ही में एक स्कूल भी हैं, जहां छात्र पढ़ रहे थे, वो सभी भी क्लास से बाहर निकल आए।
यह भी पढ़े: Iran War: 'युद्ध का मकसद पूरा...', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से जंग पर दिया अपडेट, बताया कब तक होगा खत्म
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 2 April 2026 at 09:47 IST