BREAKING: हिंद महासागर में मॉरिशस के पास तेज भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.2 की तीव्रता, 10 KM गहराई में था केंद्र

मॉरिशस के पास तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसकी तीव्रता 6.4 के बीच बताई जा रही है। दहशत में लोग घरों से बाहर निकलकर भागने लगे, हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है।

हिंद महासागर में मॉरिशस के पास तेज भूकंप के झटके | Image: X

हिंद महासागर में मॉरिशस के पास मंगलवार 24 नवंबर शाम तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसकी तीव्रता 6.4 के बीच बताई जा रही है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र अक्षांश: 17.787 S, देशांतर: 65.804 E गहराई 10 किमी था। दहशत में लोग घरों से बाहर निकलकर भागने लगे, हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। 

November 24, 2026

भूकंप की तीव्रता 6.4

तेज भूकंप के झटके आने के बाद फिलहाल किसी विनाशकारी सुनामी की खबर नहीं आई है। गौरतलब है कि हिंद महासागर में हाल के समय में बार बार भूकंपीय गतिविधि देखी गई है। पिछले कुछ समय में इस इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। वहीं, मॉरिशस में तेज झटके महसूस होने से लोगों के बीच दहशत फैल गई और आनन-फानन में लोग घरों से भागने लगे।

सुबह-सुबह नेपाल सहित बिहार-बंगाल में धरती डोली

वहीं, मंगलवार 24 नवंबर को पड़ोसी देश नेपाल सहित बिहार और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेपाल में सुबह-सुबह करीब 7:02 बजे 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा, बिहार, मेघालय और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, जैसे भूदार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूच बिहार में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार नेपाल के कोशी प्रांत में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप 10 किमी (6.2 मील) की गहराई पर आया था, हालांकि भूकंप में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई। 

ये भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi के बल्ले ने उगली आग, 52 गेंद पर जड़ दिया दोहरा शतक... लगाए 28 गगनचुंबी छक्के, टूटे कई वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 24 November 2026 at 18:28 IST