Colombia Earthquake: कोलंबिया में तेज भूकंप के झटकों के बाद हड़कंप, 7.4 की तीव्रता से कांपी धरती, कई देशों में महसूस हुए झटके

Colombia Earthquake: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग आनन-फानन में घरों और इमारतों से बाहर भागने लगे।

कोलंबिया में 7.4 की तीव्रता से कांपी धरती | Image: X

Colombia Earthquake: सोमवार, 10 अगस्त को दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में एक बेहद शक्तिशाली भूकंप आया, मिली जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता अलग-अलग वैश्विक एजेंसियों द्वारा 6.8 से 7.4 के बीच मापी गई है। वहीं, रॉयटर्स के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.8 रही। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप भारतीय समयानुसार सोमवार शाम और स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 7:34 बजे (12:34 UTC) आया।

कोलंबिया में आए भूकंपक के झटके ड़ोसी देश इक्वाडोर तक महसूस किए गए। भूकंप के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग आनन-फानन में घरों और इमारतों से बाहर भागने लगे। भूकंप का केंद्र कोलंबिया में 115 किमी की गहराई में सान होजे डेल पालमार इलाके में बताया जा रहा है।

August 10, 2026

भूकंप की तीव्रता 7.4 रही

रिपोर्ट्स के अनुसार अलग-अलग वैश्विक एजेंसियों द्वारा 6.8 से 7.4 के बीच मापी गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इसे 7.4 तीव्रता का बताया है। वहीं, यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) और जर्मनी के जीएफजेड सेंटर (GFZ) ने शुरुआत में इस भूकंप की तीव्रता 6.8 दर्ज की। वहीं, रॉयटर्स के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.8 रही। 

August 10, 2026

पड़ोसी देशों तक भूकंप के झटके

भूकंप इतना शक्तिशाली था कि पड़ोसी देश इक्वाडोर तक महसूस किए गए। इस शक्तिशाली भूकंप के बाद एहतियात के तौर पर लोग घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। फिलहाल, प्रशासन ने किसी तरह के जान-माल के नुकसान या लोगों के घायल होने की सूचना नहीं दी है। भूकंप का केंद्र कोलंबिया में 115 किमी की गहराई में सान होजे डेल पालमार इलाके में बताया जा रहा है।

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 10 August 2026 at 19:12 IST