Indigo, Air India और Akasa Air ने सऊदी अरब के लिए शनिवार तक सभी उड़ानें रद्द की, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एयरलाइंस कंपनियों का बड़ा फैसला

मिडिल ईस्ट में लगातार बिगड़ते सुरक्षा हालातों और सैन्य तनाव का असर अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर साफ दिखने लगा है। सऊदी अरब के विभिन्न शहरों में सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए भारत की प्रमुख विमानन कंपनियों इंडिगो कासा एयर और एयर इंडिया ने बड़ा कदम उठाया है।

Indigo, Air India और Akasa Air ने सऊदी अरब के लिए शनिवार तक सभी उड़ानें रद्द की, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एयरलाइंस कंपनियों का बड़ा फैसला | Image: ANI

मिडिल ईस्ट में अचानक बिगड़े सुरक्षा हालातों और सैन्य तनाव के चलते भारत की प्रमुख एयरलाइंस ने बड़ा कदम उठाया है। इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया ने सऊदी अरब के विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए अपनी उड़ानों को 17 अक्टूबर 2026 तक के लिए अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हाल ही में हुए हमलों और सुरक्षा जोखिमों के मद्देनजर यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए लिया गया है।

प्रमुख एयरलाइंस के फैसले और प्रभावित शहर

सऊदी अरब के उभरते हालातों के कारण तीनों भारतीय विमानन कंपनियों ने अपने आधिकारिक एक्स के जरिए उड़ानों की रद्दीकरण की घोषणा की है।

इंडिगो (IndiGo)- एयरलाइन ने रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को 17 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है। इंडिगो ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी उड़ान की स्थिति की जांच जरूर कर लें।

October 13, 2026

अकासा एयर (Akasa Air)- बढ़ते सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए अकासा ने रियाद और जेद्दा के लिए अपनी उड़ानों का निलंबन आगे बढ़ा दिया है। एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित यात्रियों को टिकट का पूरा रिफंड या बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के यात्रा पुनर्निर्धारित करने का विकल्प दिया जा रहा है।

October 13, 2026

एयर इंडिया (Air India)- एयर इंडिया ने भी रियाद, दम्माम और जेद्दा से आने-जाने वाली अपनी उड़ानों को इसी तारीख तक रद्द कर दिया है। एयरलाइन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सुरक्षित परिचालन दोबारा शुरू होने पर इसकी सूचना दी जाएगी।

October 13, 2026

रियाद हवाई अड्डे पर हमला और भारतीय दूतावास की प्रतिक्रिया

सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 10 अक्टूबर को हुए एक हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने इस हमले में एक घायल भारतीय नागरिक मोहम्मद यूसुफ अली के निधन की दुखद पुष्टि की है।

सऊदी अरब में भारत के राजदूत श्री विपुल और दूतावास के वरिष्ठ अधिकारियों ने दिवंगत मोहम्मद यूसुफ अली के अंतिम संस्कार में शामिल होकर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही, दूतावास ने परिवार को हरसंभव निरंतर सहायता और समर्थन का पूरा आश्वासन दिया है।

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह और रिफंड प्रक्रिया

वर्तमान तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए हौथी गुट की ओर से अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस और विदेशी श्रमिकों को सऊदी विमानन केंद्रों से बचने की चेतावनी जारी की गई है।

रिफंड और रीबुकिंग के बारे में जानें 

अकासा एयर और एयर इंडिया जैसी एयरलाइंस ने घोषणा की है कि रद्द उड़ानों से प्रभावित यात्रियों को 7 दिनों के भीतर उनके भुगतान के मूल स्रोत पर पूरा पैसा वापस मिल जाएगा। जो यात्री अपनी यात्रा आगे जारी रखना चाहते हैं, वे बिना किसी अतिरिक्त लागत के टिकट रीबुकिंग का विकल्प चुन सकते हैं।

ट्रेवल एडवाइजरी पढ़ें

यदि आपने ट्रेवल पार्टनर के माध्यम से बुकिंग की है, तो सहायता के लिए सीधे उनसे संपर्क करें। हवाई यात्रा करने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन की वेबसाइट पर लाइव फ्लाइट स्टेटस अवश्य जांच लें।भारतीय दूतावास और एयरलाइंस कंपनियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं ताकि हालात सामान्य होने पर सुरक्षित उड़ान संचालन को दोबारा सुचारू रूप से शुरू किया जा सके।

ये भी पढ़ें - 'राहुल के लिए परिवार सर्वोपरि, वो नौटंकी कर रहे, आपातकाल का दौर चाहते हैं...', सुप्रीम कोर्ट के सामने प्रोटेस्ट करने पर JDU ने उठाए सवाल

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 13 October 2026 at 17:04 IST