अपडेटेड 1 March 2026 at 08:02 IST

ईरान ने दुबई के जिस आईलैंड पर किया मिसाइल से हमला वहां कई बॉलीवुड हस्‍तियों के हैं आशियाने, अंबानी का भी है आलिशान विला

दुबई में जहां हाल ही में धमाके और धुएं की खबर सामने आई, वह इलाका सिर्फ एक टूरिस्ट स्पॉट नहीं, बल्कि दुनिया की कई बड़ी हस्तियों का घर भी है। इन धमाकों के गुब्बार के कारण कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घर पर खतरा मंडरा रहा है।

ईरान-दुबई पाम जुमेराह द्वीप | Image: Social Media

दुबई के मशहूर 'पाम जुमेराह' द्वीप पर स्थित एक लग्जरी होटल के बाहर हाल ही में धुएं और आग का गुबार देखा गया। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। अभी तक इसकी आधिकारिक वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि ईरान के मिसाइल हमले की वजह से यह घटना हुई हो सकती है। यह इलाका बुर्ज खलीफा के पास स्थित है और दुनिया भर की पश्चिमी और भारतीय हस्तियों का पसंदीदा ठिकाना माना जाता है।

पाम जुमेराह सिर्फ एक टूरिस्ट स्पॉट ही नहीं, बल्कि यहां दुनिया की कई बड़ी हस्तियों के आलीशान घर भी हैं। बॉलीवुड सितारों से लेकर बड़े उद्योगपतियों तक, कई भारतीयों ने यहां करोड़ों के बीच फ्रंट विला और हाई-एंड अपार्टमेंट खरीदे हुए हैं। तो चलिए जानते हैं किन-किन सेलिब्रिटीज के नाम हैं लिस्ट में शामिल?

भारत की इन मशहूर हस्तियों का है पाम जुमेराह में घर

अंबानी परिवार - मुकेश अंबानी

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी ने साल 2022 में पाम जुमेराह के उत्तरी हिस्से में करीब 26,000 वर्गफीट का भव्य मेंशन खरीदा था। इसे दुनिया की सबसे महंगी आवासीय संपत्तियों में गिना जाता है।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का भी यहां एक आलीशान विला है, जिसका नाम ‘जन्नत’ रखा गया है। यह विला पाम जुमेराह में फ्रॉन्ड के पास स्थित है। साल 2007 में डेवलपर नखील ने उन्हें यह विला तोहफे में दिया था।

सोहेल खान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के भाई और अभिनेता-निर्माता सोहेल खान ने भी पाम जुमेराह में एक शानदार लग्जरी विला खरीदा है। वहीं सलमान खान अक्सर बुर्ज खलीफा के पास स्थित द एड्रेस होटल में ठहरते नजर आते हैं।

सानिया मिर्जा

शोएब मलिक से अलग होने के बाद भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा लंबे समय से दुबई में रह रही है। बता दें कि पाम में चार बेडरुम वाला विला खरीदा है। इनके साथ में वह अपने बेटे और परिवार के संग रहती हैं।

समुद्र के बीच बना है पाम जुमेराह

पाम जुमेराह कोई प्राकृतिक द्वीप नहीं है, बल्कि यह मानवनिर्मित द्वीप है। इसे ताड़ के पेड़ के आकार में डिजाइन किया गया है। इसका निर्माण साल 2001 से 2006 के बीच समुद्र से जमीन निकालकर किया गया। इस द्वीप को बनाने में 70 लाख टन से ज्यादा चट्टानों और करीब 12 करोड़ घन मीटर रेत का इस्तेमाल हुआ था।आज यह दुबई की सबसे पहचान योग्य जगहों में से एक है।

दुबई में इन भारतीय सितारों के भी हैं आलीशान घर

पाम जुमेराह के अलावा दुबई के अन्य इलाकों में भी कई भारतीय सितारों के घर हैं। इसमें ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का जुमेराह गोल्फ एस्टेट में मेडिटेरेनियन स्टाइल विला, संजय दत्त का लग्जरी अपार्टमेंट और अनिल कपूर का शानदार अपार्टमेंट शामिल हैं।

क्यों खास है पाम जुमेराह?

पाम जुमेराह अपनी शानदार लोकेशन, लग्जरी होटल, बीच फ्रंट विला और हाई-एंड लाइफस्टाइल के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यही वजह है कि फिल्मी सितारे, बिजनेस टाइकून और अंतरराष्ट्रीय हस्तियां इसे अपना ठिकाना बनाना पसंद करती हैं।

दुबई में जहां हाल ही में धमाके और धुएं की खबर सामने आई, वह इलाका सिर्फ एक टूरिस्ट स्पॉट नहीं, बल्कि दुनिया की कई बड़ी हस्तियों का घर भी है। पाम जुमेराह की चमक-दमक और लग्जरी लाइफस्टाइल इसे खास बनाती है, लेकिन ऐसी घटनाएं सुरक्षा को लेकर चिंता जरूर बढ़ाती हैं।

 

यह जरूर पढ़ें: IND VS ZIM: ब्रायन बेनेट शतक से चूके फिर भी रच दिया इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 1 March 2026 at 08:02 IST