अपडेटेड 2 December 2025 at 22:52 IST

श्रीलंका में चक्रवाती तूफान दितवाह का कहर, राहत और बचाव में जुटी भारतीय वायुसेना; अब तक 460 लोगों की मौत

तूफान दितवाह ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई हुई है। इसमें 460 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत लगातार श्रीलंका को मदद भेज रहा है, अभी आगरा से मेडिकल टीम को लैंड श्रीलंका में लैंड किया गया है। जानें और क्या क्या मदद भेजी जा रही है

श्रीलंका में दितवाह तूफान ने मचाई तबाही, भारत ने पहुंचाई मदद | Image: @IAF_MCC

Cyclone Ditawah: श्रीलंका में चक्रवाती तूफान दितवाह के बीच फंसे लोगों को बचाने के लिए भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सागर बंधु चलाया हुआ है। जारी तूफान के बीच भारत लगातार मेडिकल सुविधा और बाकी मदद भेज रहा है। इसी कड़ी में नई जानकारी सामने आई है कि IAF (इंडियन एयर फोर्स) के C-17 एयरक्राफ्ट ने आगरा से इक्विपमेंट और 73 मेडिकल स्टाफ के साथ एक पैरा फील्ड हॉस्पिटल को एयरलिफ्ट किया है। भारतीय एयरफोर्स ने आगरा से एयरलिफ्ट करके मेडिकल स्टाफ को श्रीलंका के प्रभावित क्षेत्र में उतारा है।  

IAF (इंडियन एयर फोर्स) के Mi-17 हेलीकॉप्टरों ने HADR ( Humanitarian Assistance and Disaster Relief) ऑपरेशन जारी रखा, 8T से ज्यादा राहत का सामान एयरलिफ्ट किया। इसके अलावा 65 जिंदा बचे लोगों को निकाला। इसमें विदेशी नागरिक भी शामिल है।

PC : Republic

एक गर्भवती महिला और गंभीर घायलों को बचाया 

खबर यह भी मिली कि जिन लोगों को बचाया, उनमें एक गर्भवती महिला भी थी, जिसे टाइम पर सुरक्षित जगह ले जाना जरूरी था। इसके अलावा एक गंभीर रूप से बीमार मरीज भी उसमें शामिल था। इन सभी लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है।

PC : Republic

श्रीलंका को मदद पहुंचा रहा भारत

तूफान की वजह से फंसे भारतीयों को भी वायुसेना ने सुरक्षित निकाला है। इससे पहले अभी तक जानकारी सामने आई थी कि वायुसेना के ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट सी 130 और आई एल 76  कोलंबो के भंडारनायके एयरपोर्ट से त्रिवेंद्रम के लिए शटल फ्लाइट चला रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ वायुसेना के हेलीकॉप्टर एमआई 17 श्रीलंका में भूस्खलन में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं। श्रीलंका अधिकारियों के अनुरोध पर कोटमाले क्षेत्र में व्यापक बचाव और राहत अभियान चलाया जा रहा है। 

PC : Republic

तूफान दितवाह ने मचाई तबाही, 460 लोगों की मौत

श्रीलंका में चक्रवाती तूफान दितवाह का कहर देखने को मिल रहा है, इसके चलते बाढ़ और भूस्सखन की घटना भी देखी जा रही है। इसमें अभी तक 460 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में भारत लगातार अपने पड़ोसी देश की मदद के लिए उसका साथ दे रहा है। भारत ने मेडिकल टीम भेजने के अलावा, राहत दल प्रभावित इलाकों में भेजे हैं, जहां प्रभावित तटीय इलाकों में फंसे लोगों को बचाकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर लेकर जाया जा रहा है। भारत राहत सामग्री भी भेज रहा है। 

यह भी पढ़ें: ‘राजू काजू’ स्टोरी सुनाकर मलिक ब्रदर्स को करना चाहती थीं अलग?

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 2 December 2025 at 22:52 IST