अपडेटेड 6 April 2025 at 14:27 IST

एक युवक ने कनाडा में मचा दिया तहलका, संसद पर लगाना पड़ गया ताला! उड़े सुरक्षा एजेंसियों के भी होश

कनाडा में युवक बैरिकेडिंग फांदकर संसद के अंदर घुस गया। उसने संसद के पूर्वी ब्लॉक में प्रवेश किया और खुद को इमारत के अंदर बंद कर लिया।

Canadian parliament lockdown | Image: AP

Canadian parliament lockdown: कनाडा की संसद में कुछ समय के लिए तालाबंदी की गई, क्योंकि एक व्यक्ति ने खुद को अंदर बंद कर लिया था। पिछली रात कनाडा में युवक संसद के अंदर घुस गया था और खुद को बिल्डिंग के अंदर ही बंद कर लिया। इस घटना ने कनाडा की सुरक्षा एजेंसियों में खौफ पैदा कर दिया। हालात इतने गंभीर हो गए थे कि संसद के कुछ एरिया में तालेबंदी करनी पड़ गई। खैर, कनाडाई पुलिस उस शख्स को गिरफ्तार कर चुकी है।

बताया जाता है कि युवक बैरिकेडिंग फांदकर संसद के अंदर घुस गया। उसने संसद के पूर्वी ब्लॉक में प्रवेश किया और खुद को इमारत के अंदर बंद कर लिया। पुलिस ने शनिवार दोपहर को एक चेतावनी जारी की, जिसमें पूर्वी ब्लॉक में रहने वाले सभी लोगों से कहा गया कि वो नजदीकी कमरे में शरण लें, सभी दरवाजे बंद करके ताला लगा दें और छिप जाएं। लोगों को इमारत से निकाला गया और पुलिस ने पार्लियामेंट हिल के सामने वेलिंगटन स्ट्रीट के एक महत्वपूर्ण हिस्से को बंद कर दिया, जिससे यातायात और पैदल लोगों के लिए भी रास्ते बंद हो गए।

Image: AP

घंटों तक लगा रहा ताला

लॉकडाउन शुरू होने के 3 घंटे से अधिक समय बाद पुलिस ने वेलिंगटन स्ट्रीट से एक ब्लॉक पीछे स्पार्क्स स्ट्रीट तक घेराबंदी की। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारी बताते हैं कि घटना की परिस्थितियां संदिग्ध थीं, लेकिन उन्होंने अंदर क्या हो रहा था, इसके बारे में बहुत कम जानकारी दी। ओटावा पुलिस ने स्पेशल फोर्स को बुलाया, जिसमें कम से कम डॉग डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता भी शामिल था।

Image: AP

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को पकड़ा

पुलिस ने बताया कि कनाडा की राजधानी में पार्लियामेंट हिल पर घंटों तक लॉकडाउन के बाद शनिवार देर रात एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि जहां वो शख्स घुसा, उस ईस्ट ब्लॉक में सीनेटरों और उनके कर्मचारियों के दफ्तर थे। इस मामले में युवक पर आरोपों या उसके मकसद के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई। पुलिस ने ये नहीं बताया कि वो व्यक्ति हथियारबंद था या उसने धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में क्यों ट्रंप के खिलाफ जनता ने छेड़ी जंग? 50 राज्यों में विरोध

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 6 April 2025 at 14:27 IST