BREAKING: ब्रिटेन में तख्तापलट की सुगबुगाहट! PM स्टार्मर आज दे सकते हैं पद से इस्तीफा, बागी हुए अपनी ही पार्टी के 100 से ज्यादा MPs

ब्रिटेन की राजनीति में 'तख्तापलट' की गूंज तेज हो गई है। कारण है कि 14 साल बाद सत्ता में आई लेबर पार्टी के भीतर अब प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के खिलाफ बगावत का बिगुल फुक चुका है।

ब्रिटेन में तख्तापलट की सुगबुगाहट! PM स्टार्मर आज दे सकते हैं पद से इस्तीफा, बागी हुए अपनी ही पार्टी के 100 से ज्यादा MPs | Image: X

ब्रिटेन की राजनीति में 'तख्तापलट' की गूंज तेज हो गई है। कारण है कि 14 साल बाद सत्ता में आई लेबर पार्टी के भीतर अब प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के खिलाफ बगावत का बिगुल फुक चुका है। कीर स्‍टार्मर की पार्टी के लगभग 100 से ज्‍यादा सांसद अपनी ही पार्टी से बगावत पर उतर आए हैं और अब सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक स्टार्मर आज इस्‍तीफे का ऐलान कर सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ हफ्तों से सरकार के अंदर लगातार बढ़ते राजनीतिक दबाव और आंतरिक मतभेदों के बाद स्टार्मर ने यह फैसला लिया है। बताया गया है कि पिछले 48 घंटों के दौरान उन्होंने कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्रियों, राजनीतिक सलाहकारों, लेबर पार्टी के प्रमुख डोनर्स और प्रभावशाली ट्रेड यूनियन नेताओं के साथ कई अहम बैठकें कीं। इन चर्चाओं के बाद उन्हें लगा कि मौजूदा परिस्थितियों में उनके लिए नेतृत्व जारी रखना संभव नहीं है।

रिकॉर्ड गिरावट पर पहुंची कीर स्टार्मर की लोकप्रियता

साल 2024 के आम चुनाव में वाम-झुकाव वाली लेबर पार्टी को प्रचंड बहुमत से ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले कीर स्टार्मर बहुत कम समय में बेहद अलोकप्रिय हो चुके हैं। सरकार के कई घोटालों, विवादों और अपनी ही नीतियों से बार-बार पीछे हटने के कारण मतदाताओं में यह संदेश गया है कि स्टार्मर जनता के जीवन स्तर को सुधारने के अपने वादों को पूरा करने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- बम फेंकवा दें, हमला करवा दें...तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 21 June 2026 at 08:47 IST