'एक आतंकी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है...' एस. जयशंकर का PAK पत्रकार को करारा जवाब, 2022 में भी दिया था ऐसा ही दोटूक जवाब

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) 2026 के दौरान आयोजित एक प्रेस ब्रीफिंग में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तानी पत्रकार के आतंकवाद से जुड़े सवाल का करारा जवाब दिया।

'एक आतंकी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है...' एस. जयशंकर का PAK पत्रकार को करारा जवाब, 2022 में भी दिया था ऐसा ही दोटूक जवाब' | Image: ANI

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के कड़े रुख ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का पलड़ा भारी कर दिया। इस कार्यक्रम के दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ने माहौल खराब करने और विदेश मंत्री को उकसाने की कोशिश की, लेकिन जयशंकर के सिर्फ एक वाक्य ने पाकिस्तानी एजेंडे की बोलती बंद कर दी।

पाकिस्तानी पत्रकार का भड़काऊ सवाल और अमर्यादित लहजा

प्रेस वार्ता के दौरान जयशंकर जब मीडिया को संबोधित कर रहे थे, तभी एक पाकिस्तानी पत्रकार ने अमर्यादित लहजे में उन्हें बीच में टोकते हुए फर्जी सवाल दाग दिया। पत्रकार ने पूछा, 'आपकी सरकार पाकिस्तान में आतंकवाद को स्पॉन्सर करना कब बंद करेगी? क्या आप बता सकते हैं कि पाकिस्तान में प्रॉक्सी टेररिज्म कब रुकेगा?'
पत्रकार का इरादा विदेश मंत्री को असहज करने और भारत पर अनर्गल आरोप लगाने का था, लेकिन नतीजा उसके बिल्कुल विपरीत निकला।

'एक आतंकी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है' - विदेश मंत्री एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बिना अपना आपा खोए, पूरी गंभीरता के साथ उस पत्रकार की तरफ देखा। उन्होंने किसी भी लंबे स्पष्टीकरण में पड़ने के बजाय सीधे शब्दों में कहा, 'एक आतंकी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है।'इतना कहने के बाद जयशंकर ने एक हल्की मुस्कान दी और मंच से उठकर आगे बढ़ गए। उनके इस संक्षिप्त और सटीक जवाब ने न केवल पत्रकार का मुंह बंद कर दिया, बल्कि वहां मौजूद पूरे प्रेस रूम का माहौल बदल दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग विदेश मंत्री के शांत स्वभाव, तीखे रुख और कूटनीतिक जवाब देने के उनके अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। नेटिजन्स इसे भारत की 'नो-नॉनसेंस' फॉरेन पॉलिसी का सीधा उदाहरण मान रहे हैं।

September 25, 2026

2022 में भी दिया था ऐसा ही दोटूक जवाब

यह पहला मौका नहीं है जब एस जयशंकर ने पाकिस्तानी मीडिया को इस तरह बेनकाब किया हो। चार साल पहले, दिसंबर 2022 में भी न्यूयॉर्क में एक पाकिस्तानी पत्रकार ने उनसे पूछा था कि दक्षिण एशिया कब तक भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से जुड़े आतंकवाद को झेलता रहेगा। तब भी जयशंकर ने याद दिलाया था कि आतंकवाद का गढ़ कौन सा देश है और दुनिया को उपदेश देने से पहले पाकिस्तान को अपनी हरकतों पर नजर डालनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - 'दुनिया के देश एक साथ आएं और नाविकों पर हो रहे हमले रोकें', विदेश मंत्री जयशंकर की दो टूक, समुद्र में जहाजों पर हमले का मुद्दा UNGA में गूंजा

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 26 September 2026 at 07:37 IST