Blast In China: चीन में जोरदार विस्फोट, कई किलोमीटर तक कांप गई धरती, सात लोगों की मौत और 17 घायल

चीन के दक्षिण-पश्चिमी गुआंग्शी इलाके में जोरदार ब्लास्ट हुआ है। स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस इलाके में हुए एक जोरदार विस्फोट में कम से कम सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

चीन के जोरदार विस्फोट, कई किलोमीटर तक कांप गई धरती, सात लोगों की मौत और 17 घायल . | Image: X

चीन के दक्षिण-पश्चिमी गुआंग्शी इलाके में जोरदार ब्लास्ट हुआ है। स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस इलाके में हुए एक जोरदार विस्फोट में कम से कम सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

इस हादसे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी एक नोटिस में यह जानकारी दी गई है। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि धमाके के कारण के रूप में गैस पाइपलाइन की समस्या को खारिज कर दिया गया है और फिलहाल मामले की गहन जांच चल रही है।

राहत और बचाव कार्य शुरू

धमाके के बाद लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया, जो अभी भी जारी है। जानकारी के अनुसार आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

June 11, 2026

किस वजह से हुआ धमाका?

चीन के गुआंगशी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र की शिंगआन काउंटी में धमाके की क्या वजह रही, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। स्थानीय अधिकारियों ने बयान जारी करते हुए घरेलू गैस के लीक होने की वजह से धमाका होने की बात से इनकार किया है।

मामले की जांच हुई शुरू

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में इस बात की संभावना जताई जा रही है कि यह धमाका किसी औद्योगिक इकाई, गोदाम या निर्माण स्थल से जुड़ा हो सकता है। हालांकि अभी सटीक वजह साफ नहीं हो पाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए देश की सरकार ने इस मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं और इससे जुड़े हर पहलू पर धयान देने के लिए कहा है। सरकार के आदेश के बाद एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा कर रही है।

स्थानीय लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

इस धमाके से स्थानीय लोगों में गुस्सा है और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें- आधी रात खेत से आती थी आवाजें, मिट्टी कटवाते समय अचानक रुका मशीन, फिर जमीन से निकाला खजाना; अगर हुआ ऐसा तो यूपी के इस गांव की बदल जाएगी किस्‍मत
 

 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 11 June 2026 at 08:03 IST