यूरोप में इस साल भीषण गर्मी के कारण 35,000 लोगों की हुई मौत
यूरोप में इस साल 4 हीटवेव ने गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। भीषण गर्मी के कारण करीब 35,000 लोग मर चुके हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
यूरोप में इस साल 4 हीटवेव ने गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। भीषण गर्मी के कारण करीब 35,000 लोग मर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस आँकड़े में अगस्त के आंकड़े अभी शामिल नहीं है जिसके बाद मृतकों की संख्या में और भी इजाफा हो सकता है।
किस देश में कितनी हुई मौत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जर्मनी, फ्रांस और स्पेन में ही 25,000 से अधिक मौतें दर्ज हुई हैं। जर्मनी की पब्लिक हेल्थ एजेंसी रॉबर्ट कोच इंस्टिट्यूट के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल से अगस्त के बीच करीब 14,000 लोगों की गर्मी से मौत हुई है। यह गर्मी के कारण मौत होने की देश में अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। यह भी बताया गया है कि 22 से 28 जून के एक हफ्ते में ही करीब 9,600 मौतें दर्ज हुई थी।
स्पेन के कार्लोस III हेल्थ इंस्टिट्यूट के मोर्टेलिटी मॉनिटरिंग सिस्टम के अनुसार, देश में मई से अगस्त के दौरान गर्मी से 4,947 मौतें दज हुई हैं। बता दें कि वर्ष 2026 की मौतों ने वर्ष 2022 में गर्मी से अधिकतम 4,520 मौतों का आकंडे को भी पीछे छोड़ दिया है।
वहीं फ्रांस में भी जुलाई के अंत तक गर्मी से करीब 7,300 लोगों की मौत ही चुकी है।
तापमान के रिकॉर्ड टूटे
बता दें कि इस साल यूरोप में मई से लगातार रिकॉर्ड तापमान दर्ज किए गए। जर्मनी में जून के अंत में लगातार तीन दिनों तक तापमान के रिकॉर्ड टूटे और 46 मौसम केंद्रों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। स्पेन में कई स्थानों पर तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।
इसे भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर तोहफा, दिल्ली-मेरठ नमो भारत के बढ़ाए जाएंगे फेरे; हर 8 मिनट में उपलब्ध होगी ट्रेन
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 25 August 2026 at 15:24 IST