अपडेटेड 11 August 2024 at 23:33 IST

युगांडा की राजधानी में कूड़े का ढेर ढ़हने की घटना में 18 लोगों की मौत

युगांडा की राजधानी कंपाला में कूड़े का ढेर ढहने की घटना में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। रेड क्रॉस ने ये जानकारी दी है।

युगांडा में कूड़े का ढेर ढहने से 18 लोगों की मौत | Image: AP

Uganda Landfill: युगांडा की राजधानी कंपाला में कूड़े का ढेर ढहने की घटना में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। रेड क्रॉस ने यह जानकारी दी। कंपाला कैपिटल सिटी अथॉरिटी ने एक बयान में बताया कि शुक्रवार देर रात किटेजी में कूड़े का ढेर ढहने से कम से कम 14 अन्य लोग घायल हो गए। इसमें कहा गया है कि किटेजी लैंडफिल, कांपला के अधिकांश हिस्से से निकलने वाले अपशिष्ट का निपटान स्थल है।

ऐसा माना जा रहा है कि भारी बारिश के कारण कूड़े का ढेर ढह गया। घटना कैसे हुई इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई, लेकिन शहर के अधिकारियों ने बताया कि ‘बेतरतीब तरीके से कचरे को फेंका गया था, जिसकी वजह से ये ढेर ढह गया।

युगांडा रेड क्रॉस की प्रवक्ता इरेन नाकासीता ने बताया कि रविवार को घटनास्थल से और शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या 18 हो गई। उन्होंने बताया-

अभियान अभी पूरा नहीं हुआ है। बारिश के कारण बचाव दलों के कचरे के ढेर को खोदने के प्रयासों में बाधा आ रही है।

किटेजी लैंडफिल शहर के पिछले इलाके में स्थित एक खड़ी ढलान पर स्थित है, जहां प्लास्टिक कचरा इकट्ठा करने वाली महिलाएं और बच्चे अक्सर काम के लिए जमा होते हैं। लैंडफिल वाली जगह के करीब कुछ घर भी बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें- शेख हसीना को लेकर मीडिया में चल रही खबरों पर बेटे साजिब ने तोड़ी चुप्पी, किया ये बड़ा खुलासा

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 11 August 2024 at 23:33 IST