VIRAL VIDEO: महिला ने जोमैटो से ऑर्डर की रोटियां, जब राइडर पहुंचा तो बोली- गाय को खिला दीजिए, युवक ने कहा- ठीक पर पैसे नहीं लूंगा, आखिर क्यों?
आजकल लोग भूख लगने पर फटाफट जोमैटो से खाना ऑर्डर कर लेते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक बेहद अनोखा और दिल छू लेने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने जोमैटो से खाना तो ऑर्डर किया, लेकिन अपने लिए नहीं, बल्कि बेज़ुबान गायों के लिए। जिसे सभी पसंद कर रहे हैं।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
आज के समय में ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना एक बेहद आम बात है। अमूमन लोग अपने लिए पिज्जा, बर्गर या कोई पसंदीदा डिश मंगवाते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक अनोखी कहानी वायरल हो रही है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। यह कहानी एक महिला की संवेदनशीलता और एक डिलीवरी बॉय की इंसानियत की है, जिन्होंने मिलकर इंटरनेट पर करुणा की एक नई मिसाल पेश की है।
जब खुद नहीं आ पाईं, तो Zomato का लिया सहारा
यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब एक महिला ने फूड डिलीवरी ऐप ज़ोमैटो से रोटियों का ऑर्डर दिया। लेकिन यह ऑर्डर उनके खुद के लिए नहीं था। दरअसल, वह महिला मंदिर के पास रहने वाली तीन गायों को रोज़ाना अपने हाथ से बनी तीन अतिरिक्त रोटियां खिलाती थीं। यह उनका रोज का नियम था। लेकिन एक दिन किसी वजह से वह घर से बाहर थीं और मंदिर नहीं पहुंच सकती थीं।
गायों के भूखे रहने की चिंता में उन्होंने एक अनोखा रास्ता चुना। उन्होंने जोमैटो से रोटियां ऑर्डर कीं और डिलीवरी एड्रेस उसी मंदिर का डाल दिया जहां वे गाएं रहती थीं।
डिलीवरी बॉय का वो भावुक फैसला
जब डिलीवरी बॉय ऑर्डर लेकर मंदिर के पते पर पहुंचा, तो उसे वहां कोई ग्राहक नहीं मिला। उसने पुष्टि के लिए महिला को फोन किया। तब महिला ने उसे बताया कि यह रोटियां किसी इंसान के लिए नहीं, बल्कि वहीं पास में खड़ी तीन गायों के लिए हैं। उन्होंने डिलीवरी बॉय से अनुरोध किया कि वह खुद अपने हाथों से उन गायों को रोटियां खिला दे।
महिला की बेजुबानों के प्रति इस गहरी ममता और चिंता को देखकर डिलीवरी बॉय बेहद भावुक हो गया। उसने न केवल उन रोटियों को अपने हाथों से बड़े प्यार और दुलार के साथ तीनों गायों को खिलाया, बल्कि इस नेक काम से प्रभावित होकर रोटियों का भुगतान भी अपनी जेब से कर दिया।
सोशल मीडिया पर लोगों ने किए दिल छू लेने वाले कॉमेंट्स
इस छोटी सी लेकिन दिल छू लेने वाली घटना ने साबित कर दिया कि इंसानियत आज भी जिंदा है। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह कहानी सामने आई, लोगों ने दोनों की जमकर तारीफ करनी शुरू कर दी। जहां लोग महिला के पशु प्रेम की सराहना कर रहे हैं, वहीं डिलीवरी बॉय के इस निस्वार्थ कदम ने भी सबका दिल जीत लिया है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 15 July 2026 at 14:31 IST