Yuzvendra Chahal: क्रिकेटर से सीधे 'भिखारी' बने युजवेंद्र चहल, बीच सड़क पर 'गब्बर' ने लगाई क्लास; कहा - 'शर्म नहीं आती...'- VIDEO
Chahal Gabbar Funny Video: अक्सर क्रिकेटर्स कई तरह की वीडियो में नजर आते हैं। ऐसे में गब्बर और चहल की इस वायरल वीडियो का सच जानकर आप भी रिएक्शन देने से पीछे नहीं हटेंगे।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
Yuzendra Chahal Shikhar Dhawan Funny Video: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और 'गब्बर' यानी शिखर धवन अक्सर अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें युजवेंद्र चहल सड़क पर बैठकर भीख मांगते हुए नजर आ रहे हैं और शिखर धवन उन्हें जमकर फटकार लगा रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस वीडियो के पीछे की असली कहानी क्या है।
क्या है इस वायरल वीडियो का सच?
अगर आप इस वीडियो को देखकर हैरान हैं, तो दरअसल, यह सिर्फ एक कॉमेडी वीडियो है जिसे चहल और शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए बनाया है। इस वीडियो में दोनों की शानदार एक्टिंग और मजेदार डायलॉग्स कुछ इस तरह हैं कि चहल को सड़क पर भिखारी के अवतार में देखकर धवन मजे लेते हुए कहते हैं- "शर्म नहीं आती है, रोड पर बैठकर पैसे मांगते हो?"
इसके जवाब में चहल अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में पलटवार करते हुए कहते हैं- "तो क्या आपके 10 रुपये के लिए मैं ऑफिस खोल लूं?"
यह कोई पहला मौका नहीं है जब इन दोनों खिलाड़ियों ने ऐसा कुछ किया है। मैदान के बाहर ये दोनों अक्सर ऐसी फनी रील्स बनाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन करते रहते हैं।
IPL 2026 में चहल का प्रदर्शन
हाल ही में खत्म हुए IPL 2026 में युजवेंद्र चहल पंजाब किंग्स की जर्सी में खेलते हुए दिखाई दिए थे। इस सीजन में उनके प्रदर्शन की बात करें तो चहल ने कुल मैच 14 खेले थे, जिसमें गेंदबाजी की पारियां कुल 12 रही। इसमें कुल विकेट 12 लिए थे।
लंबे समय से टीम इंडिया से हैं बाहर
सोशल मीडिया पर भले ही चहल काफी एक्टिव हैं, लेकिन भारतीय टीम में उन्हें लंबे वक्त से मौका नहीं मिल सका है। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला करीब 3 साल पहले अगस्त 2023 में खेला था। हालांकि, वह आईपीएल में लगातार खेल रहे हैं।
भले ही चहल इस समय राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनके रिकॉर्ड्स बताते हैं कि वह व्हाइट बॉल क्रिकेट के कितने बेहतरीन गेंदबाज हैं। अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या भविष्य में इस जादुई स्पिनर को टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनने का दोबारा मौका मिलता है या नहीं।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 8 June 2026 at 23:50 IST