VIRAL: 'चांदनी रात में गोली चल गई' गाने पर महिला रसोई में बना रही थी REEL, हाथ पर गिरी खौलती दाल; VIDEO देख शॉक रह गई पब्लिक!
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें महिला को रसोई में रील बनाना भारी पड़ गया। रील बनाते समय कुछ ऐसा हुआ जिसे देख आप भी सहम सकते हैं।
Viral Video: आज के दौर में सोशल मीडिया पर रील बनाने का क्रेज इस हद तक बढ़ गया है कि लोग जोखिम उठाने से भी नहीं कतराते। इस दौरान वो जगह का भी ख्याल रखते, जिसके चलते उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिला।
जी हां, एक महिला ने रील बनाने की होड़ में अपनी सुरक्षा का भी ध्यान नहीं रखा। महिला गैस पर खाना बनता रखकर वहीं रील बनाने लगी। इसी दौरान खौलती दाल उस पर गिर गई। फिर जो हुआ वो वाकई चंद सेकंड के लिए आपको हिला देगा।
गैस के बगल में महिला बना रही रील
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला रसोई में गैस पर रील बना रही है। बगल में गैस पर दाल का पतीला चढ़ा रखा है, जो उबाल मार रहा है। महिला का पूरा फोकस रील बनाने पर है। वो पूरे स्टेप और एक्सप्रेशन के साथ रील शूट कर रही है। तभी अचानक उसका हाथ पतीले के हैंडल से टच कर जाता है और पूरी खौलती दाल का पतीला उसके ऊपर जा गिरता है।
हाथ पर गिरी खौलती दाल और फिर…
इस दौरान महिला का हाथ जल जाता है। वो चीखती हुई नजर आती है। कुछ ही देर में उसका हंसता हुआ चेहरा उतर जाता है। ये पूरा दृश्य कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।
वीडियो पर लाइक्स की बौछार
वीडियो को @parvatidev46 नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक 171.9K व्यूज मिल चुके हैं। वहीं लाइक्स की भी बौछार है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'वीडियो के चक्कर में मैं तो जल गई।'
यूजर्स बोले- वायरल होने की फुल कोशिश…
वीडियो पर तरह-तरह के प्रतिक्रियाओं की भरमार है। एक यूजर ने लिखा, 'आज चली गोली सही जगह।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वायरल होने की फुल कोशिश जारी।' एक अन्य ने लिखा, 'पानी गर्म नहीं था, एक्टिंग अच्छी थी।' एक यूजर ने कहा, 'जानबूझ के किया है साफ पता चल रहा है।'
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 29 March 2026 at 21:57 IST