अपडेटेड 18 March 2026 at 20:30 IST

Delhi Metro: अचानक पोल थामे जोर-जोर से हंसने लगी महिला, पास बैठे यात्री घबराए... अजीबोगरीब हरकत VIRAL

सोशल मीडिाय पर इन दिनों एक 'सनकी' महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने पब्लिक प्लेस में 'बेशर्मी' की हदें पार कर दीं। अपनी हरकतों से उसने बाकी यात्रियों को भी परेशान कर दिया।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया पर रील बनाने का क्रेज इन दिनों चरम पर है। ऐसे में क्रिएटर्स वायरल होने के लिए कोई भी हद पार करने से गुरेज नहीं कर रहे। वे न तो जगह देखते हैं और न ही कुछ और, बस कैमरा ऑन कर शुरू हो जाते हैं। 'रीलबाजों' के वायरल होने के खुमार का खामियाजा अक्सर उनके साथ-साथ किसी और को भी चुकाना पड़ता है। खैर, इन दिनों एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने मेट्रो में कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई।

वायरल हो रही वीडियो में एक महिला दिल्ली मेट्रो के भीतर रील शूट कर रही है। कोच में अन्य यात्री भी सफर कर रहे हैं। इस बीच अचानक, महिला चीखते हुए तेज-तेज हंसने लगती है। उसकी हरकत पर कुछ लोग सहम जाते हैं, उन्हें कुछ सामान्य नहीं लगता।

महिला पर चढ़ा रीलबाजी का खुमार

मगर जब थोड़ा गौर फरमाते हैं, तो मालूम पड़ता है कि महिला पर रील की सनक चढ़ी है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला अन्य यात्रियों की परवाह किए बिना रील बनाने में मशरूफ है। उसे इस बात की जरा भी परवाह नहीं है कि उसकी इस हरकत से दूसरे यात्री असहज महसूस कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग महिला की इस हरकत से हैरान परेशान हो गए।

वीडियो देख नेटिजंस हैरान

वीडियो को @ghantaa नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'एक महिला ने रील बनाते हुए बाकी यात्रियों को असहज कर दिया।' वीडियो को महज एक दिन पहले ही पोस्ट किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है।

यूजर्स ने जमकर लिए मजे

वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'डॉक्टर ने क्या बोला है कब तक ठीक हो जाएगी?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'गेट के बगल में बैठे यात्री के एक्सप्रेशन देखो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कोने में बैठा शख्स सोच रहा है, ये गेट कब खुलेगा।' एक और यूजर कहता है, ‘यहां ये हाल है, घर पर क्या करती होगी। इलाज कराओ भई इसका या फिर खुले में मत छोड़ो।’

यह भी पढ़ें: युवक पर चढ़ा, पैर से कुचला और... गुस्सैल हाथी ने बुरी तरह रौंदा, फिर भी अचानक उठ चलने लगा युवक; VIDEO VIRAL

 

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 18 March 2026 at 20:30 IST