अपडेटेड 10 December 2025 at 23:30 IST

'किस्मत वाकई अद्भुत है', जिस 11 साल की बच्ची की भूकंप में बचाई जान उससे सालों बाद मिली राहें, बना लिया जीवनसाथी, चर्चाओं में अनोखी कहानी

Unique Love Story: 2008 में आए भूकंप में एक सैनिक ने 11 साल की लड़की को मलबे से निकालकर उसकी जान बचाई थी। सालों बाद वो फिर मिले और दोनों को धीरे-धीरे प्यार हो गया। अब लड़की ने अपनी जान बचाने वाले सैनिक से ही शादी रचा ली है।

Follow :  
×

Share


Unique Love Story | Image: Freepik

Unique Love Story: कब, कहां, कौन-सी प्रेम कहानी जन्म ले लें, ये कहा नहीं जा सकता। इन दिनों एक अनोखी लव स्टोरी चर्चाओं में बनी हुई। यहां एक महिला और पुरुष की मुलाकात एक विनाकाशकारी भूकंप में हुई। इस भूकंप में हजारों जानें गई और लाखों घर उजड़ गए। इस बीच एक प्रेम कहानी ने जन्म ले लिया। करीब 17 साल बाद दोनों हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। आइए बताते हैं ये फिल्मी और अनोखी प्रेम कहानी...

ये कहानी चीन के लियू शिमेई और लियांग झिबिन नाम के एक कपल की है, जिसने हाल ही में शादी रचाई। इनकी कहानी की शुरुआत हुई थी साल 2008 में चीन के वेनचुआन में आए भयानक भूकंप में। इस भूकंप ने चीन में भयंकर तबाही मचाई। भूकंप ने पूरे इलाके को तहस-नहस कर दिया था।

लियांग ने बचाई थी 11 साल की लियू की जान

भूकंप से मचे हाहाकार के बीच पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जवानों में शामिल लियांग रेस्क्यू में जुटे थे। उन्होंने तब अनगिनत जानें बचाई होंगी। इन्हीं में शामिल थी लियू भी, लेकिन तब वो केवल 11 साल की एक बच्ची थी। चार घंटे मलबा हटाने के बाद लियांग ने लियू को रेस्क्यू किया और बताया था। इसके बाद वो लियू को  को गोद में उठाया और सुरक्षित जगह पर ले गए।

भूकंप के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। समय बीतता गया। दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते गए, लेकिन अपनी जान बचाने वाले लियांग की एक धुंधली छवि हमेशा लियू के दिलों-दिमाग में बसी रही।

सालों बाद रेस्तरां में हुई मुलाकात

फिर समय बदला और एक दिन आया जब दोनों की राहें फिर मिली। साल 2020 में रेस्तरां में खाना खाते समय लियू की मां को बगल के टेबल में बैठा एक शख्स दिखा, जो कुछ जाना पहचाना लग रहा था। ये वही शख्स था जिसने लियू की जान बचाई। लियू फौरन उस शख्स के पास पहुंची और उससे पूछ डाला कि क्या वो उसने पूछा कि क्या वो वहीं सैनिक है? क्योंकि लियांग अब बड़ी हो गई थी और काफी बदल भी गई थीं, तो लियांग को उन्हें पहचानने में मुश्किल हुई।

धीरे-धीरे हुआ प्यार, फिर बना लिया जीवनसाथी

इसके बाद दोनों ने फोन पर बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे लियू के मन में लियांग के लिए फीलिंग्स आने लगी। वो कहती हैं, "मैं लियांग से कृतज्ञता की वजह से प्यार नहीं करती। मुझे उसके साथ समय बिताकर मुझे एहसास हुआ कि यही वह व्यक्ति है जिस मैं अपना जीवन सौंप सकती हूं।" लियांग भी धीरे-धीरे उसकी ईमानदारी से प्रभावित होने लगे। उसने लियू को अपनी जिंदगी में रोशनी की किरण बताया।

credit- icswb.com

लियांग कहते हैं, "जब भी मैं निराश होता हूं तो उसकी पॉजिटिविटी मुझे हिम्मत देती है और याद दिलाती है कि जीवन अभी भी उम्मीदों से भरा है। उस समय लोगों को बचाना मेरा कर्तव्य था, लेकिन अब मैं उससे सच्चा प्यार करता हूं। ये दो अलग-अलग बातें हैं। किस्मत वाकई अद्भुत है।"

लियो और लियांग ने 29 नवंबर को हुनान प्रांत के चांग्शा में आयोजित 5वें सालाना हान-स्टाइल सामूहिक शादी समारोह में शादी रचाई। दोनों हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। ये अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों काफी चर्चाओं में बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: बैंड-बाजा, बारात, भोज से लेकर विदाई तक... लड़की ने भगवान कृष्ण को सौंपा जीवन, कान्हा संग लिए 7 फेरे; चर्चा में ये अनोखी शादी

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 10 December 2025 at 23:30 IST