अपडेटेड 14 March 2026 at 14:55 IST

साड़ी पहनी महिला ने एस्केलेटर पर किया ऐसा स्टंट, देखकर आगबबूला हुए लोग; VIRAL VIDEO पर मचा हंगामा

Viral Video: आजकल रील्स की होड़ में लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं। साड़ी पहनी एक महिला ने एस्केलेटर की रेलिंग पर चढ़कर खतरनाक स्टंट किया, जिसे देख लोग भड़क उठे और इसे बेहद गैर-जिम्मेदाराना बताया।

Follow :  
×

Share


एस्केलेटर पर महिला का खतरनाक स्टंट | Image: X

Viral Video: दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के शॉपिंग मॉल और मेट्रो स्टेशनों पर आम बात हो गई है कि लोग रील्स बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साड़ी पहनी एक महिला ने एस्केलेटर के पास ऐसी हरकत कर दी कि देखते ही लोग गुस्से से भर गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग जमकर नाराजगी जताते नजर आ रहे हैं।

एस्केलेटर के बगल वाली रेलिंग पर चढ़ी और फिर…

वीडियो में दिख रहा है कि साड़ी में एक महिला एस्केलेटर की बगल वाली रेलिंग पर चढ़ जाती है। उसके बाद वह सीधे चलते एस्केलेटर पर कूद पड़ती है। फिर एस्केलेटर की उल्टी दिशा में, यानी नीचे की ओर तेजी से दौड़ते हुए उतरने लगती है और अजीबो-गरीब हरकत करती दिख रही हैं। ये देख आसपास खड़े लोग हैरान नजर आ रहे हैं। इसे देख लगता है कि आजकल रील बनाने और वायरल होने की लत कितना खतरनाक रूप ले चुकी है। 

X पर इस वायरल वीडियो को @desimojito नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "किसी अनहोनी की स्थिति में वे सरकार को दोषी ठहराएंगे।" वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोग इस पर जमकर रिएक्टर करते नजर आए। 

लोगों का फूट पड़ा गुस्सा

एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "मुझे समझ नहीं आ रहा कि इससे उसने हासिल क्या किया?" दूसरे ने कहा, "अगर कोई हादसा हो गया तो सरकार को कोसेंगे, लेकिन खुद की लापरवाही पर कोई नहीं बोलता।" अन्य यूजर ने कहा, “लाइक और व्यूज के लिए अपनी और दूसरों की जान खतरे में डालना पागलपन है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को ऐसे कंटेंट को तुरंत हटाना चाहिए।" कई लोगों ने इस तरह की हरकत के लिए एक्शन की भी मांग की।

यह भी पढ़ें: VIDEO: अधेड़ की हरकत से परेशान हुई लड़की, बगल की अपर कोच से लगातार लगा घूरने; फिर जो हुआ... वो VIRAL है
 

 

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में व्यक्त किए गए विचार लेखक के निजी विचार हैं.