अपडेटेड 27 June 2025 at 21:42 IST

बाइक पर जा रही थी महिला, पल्लू लटकता रहा... युवक की बात को किया इग्नोर, फिर जो हुआ उसे देख हंसी नहीं रुकेगी- VIDEO

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बाइक पर सवार होकर जा रही है। इस दौरान उसकी साड़ी का पल्लू बाइक से लटक रहा होता है। तभी एक युवक महिला को अपना पल्लू संभालने को कहता है। इसके बाद जो होता है उसे देख आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: X

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया और मजेदार देखने को मिल जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। मामला एक महिला का है जिसका पल्लू बाइक में अटकता देख युवक उसे टोकता है। लेकिन इसके बाद जो होता है उसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बाइक पर सवार होकर कहीं जा रही है। लेकिन उसकी साड़ी का पल्लू बड़ी ही बेपरवाही से बाइक से लटक रहा है। तभी एक युवक नजर आता है और वह महिला को पल्लू संभालने के लिए टोकता है। लेकिन यहां कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब महिला युवक की बात को हल्के में ले लेती है।

युवक की बात को किया नजरअंदाज फिर...

क्लिप में देखने को मिला कि महिला युवक की बात को एक, दो बार नहीं बल्कि बार-बार नजरअंदाज करती है। और फिर वही होता है जिसका डर था। चलती बाइक के टायर में महिला की साड़ी का पल्लू फंसता है और एक झटके में महिला धड़ाम से सड़क पर गिर जाती है। वीडियो में गिरने की टाइमिंग और युवक की रिएक्शन इतनी परफेक्ट है कि ये पूरा सीन किसी कॉमेडी शो जैसा लगने लगता है।

वायरल वीडियो को मिले इतने व्यूज

इस मजेदार वीडियो को  @SinghKinngSP नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है जिसे खबर लिखे जाने तक 507.9K बार देखा जा चुका है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'भाई का जमाना नहीं है, भौजी ने बात नहीं मानी। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देख हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बारात में बहन ने झूमकर किया डांस, दूल्हे की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 27 June 2025 at 21:42 IST